‘जीवन जीने का नया अंदाज’ कार्यक्रम रविवार को

उदयपुर। नारायण रेकी सत्संग परिवार, उदयपुर की ओर से ‘जीवन जीने का नया अंदाज’ कार्यक्रम का रविवार 16 जुलाई को टाउन हॉल में होगा। आयोजन की मुख्य वक्ता ग्रैंड मास्टर नारी रत्न श्रीमती राजेश्वरी मोदी, ‘राज दीदी’ होंगी।
उदयपुर सेंटर हेड गुणवंती गोयल व उनकी सहयोगी अंकिता अग्रवाल ने बताया कि टाउन हॉल के सुखाडिय़ा रंगमंच पर रविवार प्रात: 11 से दोपहर 1 बजे तक दीदी की दिव्य वाणी सुनने को मिलेंगी। इसके पश्चात दोपहर 2 से 3 बजे के बीच वरदान रेकी का कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम में प्रवेश पास द्वारा होगा। एंट्री प्रात: 9.15 बजे तक होगी।
गुणवंती गोयल ने बताया कि राज दीदी नारायण रेकी सत्संग की संस्थापिका हैं। देश में अनेक संगठनों द्वारा उन्हें नारी रत्न, राजस्थान शिरोमणि और समाजरत्न जैसे पुरस्कारों से नवाजा गया है। उनके अब तब देश-विदेश में 175 के करीब सत्र आयोजित हो चुके हैं। संस्थान के 46 सेंटर भारत में और सात विदेश में संचालित हैं।
गुणवंती गोयल के अनुसार संस्था ‘इन गिविंग वी बिलीव’ सिद्धांत पर कार्य करती है। राजदीदी 13 अप्रैल 2021 से निरंतर ऑनलाइन प्रात: 4.30 और मध्यान्ह 11.30 बजे दो सत्रों में प्रार्थना करवाती हैं। वर्तमान में अधिकांश व्यक्ति तनाव, बेचैनी, नकारात्मकता तथा डिप्रेशन का अनुभव करते हैं। ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि व्यक्ति के विचार, वाणी और व्यवहार में सकारात्मकता लाई जाए। ऐसे में यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने को सकारात्मक सोच किये मिलेगा तो पूरा समाज और राष्ट्र उन्नत होगा।

Related posts:

हिंदी साहित्य-सिनेमा-समाज तथा अन्य माध्यम पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी कल से

मेवाड़ के युवाओं ने रचा भक्ति का इतिहास, सालंगपुर धाम में हुआ 51वां सुंदरकांड

जाग्रत हनुमानजी को धराया छप्पन भोग

जल बचत के साथ जल स्तर बढ़ाना जरूरी : जितेन्द्र मेहता

टैफे ने राजस्थान के छोटे किसानों को मुफ्त ट्रैक्टर किराये पर उपलब्‍ध कराया

राजस्थान साहित्य अकादमी अध्यक्ष डॉ सहारण के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण

एशियन पेंट्स एपेक्स अल्टिमा प्रोटेक के नये विज्ञापन में रणबीर कपूर का डबल रोल

महाप्रज्ञ का जन्म दिवस, मानवता का जन्म दिवस : मुनि सुरेश

तेरापंथ युवक परिषद द्वारा अभिनव सामायिक का आयोजन

कोरोना मात्र 6 संक्रमित, मृत्यु भी मात्र 2

खेल खेल में नई पीढ़ी को दिए संस्कार, सिखाया साधना और अध्यात्म का अर्थ

‘वाइब्रेंट गुजरात नवरात्रि उत्सव’ में होगा गरबा, कला एवं हस्तकला और व्यंजनों के साथ वाइब्रेंट गुजरात...