नेशनल ओरल मेडिसिन रेडिओलॉजी दिवस मनाया

उदयपुर। पैसिफिक़ डेंटल कॉलेज व हॉस्पिटल, देबारी में 24 अप्रेल को ओरल मेडिसिन व रेडिओलॉजी विभाग द्वारा नेशनल ओरल मेडिसिन रेडिओलॉजी दिवस का आयोजन किया गया जो इंडियन एकेडेमी ऑफ ओरल मेडिसिन एण्ड रेडिओलॉजी के तत्वावधान में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आर. आर. डेंटल कॉलेज, उदयपुर के प्रो. डॉ. तेजिंदर बंसल ने उपस्थित स्नातक छात्रों व इंटन्र्स को विभिन्न मुख रोगों के लक्षण, निदान और उपचार संबंधित व्याख्यान दिया। विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. प्रशांत नाहर ने ओरल मेडिसिन व रेडिऑलोजी के महत्व और संभावनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दंत चिकित्सा की विभिन्न विधाओं में से सिर्फ यही एक विधा है जो वास्तव में मेडिकल और दंत चिकित्सा के बीच सेतु है जिसके द्वारा मुँह व जबड़ों में होने वाली व्याधियों का उपचार, विभिन्न स्वास्थ्य रोगों से पीडि़त व्यक्तियों की दंत चिकित्सा, ओरोफेशीयल पैन मैनेजमेंट, गुटखे व पान मसाले से होने वाले प्री- कैंसरस रोगों की रोकथाम व उपचार तथा मुंह व जबड़े के कैंसर की जांच और निदान, थ्री-डी मैक्सिलोफेशियल इमेजिंग व रेडिओडाईग्नोसिस आदि संभव हैं। इस अवसर पर कॉलेज के स्नातक छात्रों व इंटर्नस् हेतु प्रेज़न्टैशन, क्विज़ और रंगोली प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया । विभाग के प्रो. डॉ. हेमंत माथुर ने धन्यवाद ज्ञापित किया तथा संचालन डॉ. दीपतांशु डागा ने किया।

Related posts:

वर्ल्ड मेंटल हैल्थ डे पर हिंदुस्तान जिंक ने शुरू किया गिव योरसेल्फ ए चांस अभियान

उदयपुर में शुरू हुआ 25वां राष्ट्रीय दिव्य कला मेल

विद्यार्थियों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच कैंप

‘साल भर का राशन फ्री’ योजना का शुभारंभ

ZINC FOOTBALL ACADEMY EMPOWERS COACHES WITH INTERNATIONAL EXPERTISE

मंगल को कोरोना संक्रमण उम्मीद से कम मंगलकारी रहा, 107 संक्रमित आए, 440 ठीक हुए

हिंदुस्तान ज़िंक और सेहर के साथ सीमाओं से परे संगीत का एक दशक: वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूज़िक फ़ेस्ट...

Hindustan Zinc Reinforces Global Leadership with Prestigious REACH, BIS, LBMA Certifications, Showca...

एचडीएफसी बैंक ने राजस्थान में 200 शाखाओं का आंकड़ा छुआ

पिम्स हॉस्पिटल में समय से पूर्व जन्मे बच्चे का सफल उपचार

जिंक फुटबॉल अकादमी ने राजस्थान लीग में तीसरा स्थान हासिल किया

हिन्दुस्तान जिंक प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों को बोनस एवं एक्सग्रेसीया की घोषणा