नेक्सस सेलिब्रेशन मॉल में तकनीकी जरूरतों को पूरा करने वाला टेक्स्टीनेशन 2.0 पेश

उदयपुर। शहर के लोकप्रिय मॉल नेक्सस सेलिब्रेशन में आजकल टेक्स्टीनेशन 2.0 चल रहा है जो ग्राहकों की तकनीकी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए एक बेहतरीन  मौका है। टेक्स्टीनेशन के प्रथम संस्करण की जबरदस्त सफलता के बाद नेक्सस सिलेक्ट मॉल्स ने पहले से बड़े व बेहतर अवतार में टेक्स्टीनेशन 2.0 को अपने ग्राहकों के लिए पेश किया है। नेक्सस सेलिब्रेशन मॉल में टेक्स्टीनेशन 18 अगस्त तक जारी रहेगा और इस दौरान यहां पार्टनर ब्रांड की ओर से गैजेट्स व टेक्नोलॉजी की पूरी रेंज प्रस्तुत की गई है। जो लोग अपनी निजी तकनीकी वस्तुओं या घरेलू उपकरणों को अपग्रेड करना चाहते हैं उनके लिए टेक्स्टीनेशन 2.0 सबसे बढिय़ा जगह है और एक लाख रुपए की खरीददारी पर नेक्सस सेलिब्रेशन पुरस्कृत भी करेगा। रिलायंस डिजिटल और इमेजिन जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड टेक्स्टीनेशन का हिस्सा हैं।
नेक्सस सिलेक्ट मॉल्स के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर निशंक जोशी ने कहा कि नेक्सस सिलेक्ट मॉल्स में हम कोशिश करते हैं अपने ग्राहकों के अनुभवों को जीवंत बनाने की और हम यह सुनिश्चित करते हैं कि जब वे हमारे मॉल में आएं तो उन्हें वह सब मिले जिसके लिए वे आते हैं। टेक्स्टीनेशन नेक्सस सेलिब्रेशन मॉल की इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी है जिसका लक्ष्य उन लोगों की मदद करना है जो अपने निजी तकनीकी सामान, घरेलू उपकरण या अपने गैजेट्स की ऐक्सैसरी का अपग्रेड करना चाहते हैं। टेक्स्टीनेशन के प्रथम संस्करण से मिली सीख को आधार बनाते हुए हमने एक लाख रुपए से ज्यादा की खरीददारी करने वाले ग्राहकों के लिए सुनिश्चित पुरस्कार की व्यवस्था रखी है। टेक्स्टीनेशन के सहभागी ब्रांडों पर यह ऑफर 18 अगस्त तक जारी रहेगा। इसके अलावा 15 अगस्त को होने वाली ऐक्सक्लूसिव फ्रीडम सेल में ग्राहकों को चुनिंदा ब्रांडों पर शानदार डील मिलेंगी। इसका लक्ष्य है ग्राहकों को इलेक्ट्रॉनिक्स पर बड़ी बचत करवाना और ईनाम जीतने का मौका देना।

Related posts:

पिम्स हॉस्पिटल में जटिल हर्निया का सफल ऑपरेशन

HDFC Bank partners with B2B pharma marketplace Retailio to launch co-branded credit cards

पारस जेके अस्पताल द्वारा नि:शुल्क परामर्श शिविर आयोजित

HDFC Bank & Shoppers Stop launch co-branded credit cards

उदयपुर से राम मंदिर के लिए पहली चांदी की ईंट अर्पित

गौ स्नेह पात्र एवं पक्षी दाना अभियान का शुभारंभ

HDFC Bank Q3 profit jumps 18% to Rs 8,758.3 crore

हिंदुस्तान ज़िंक सप्लायर एंगेजमेंट रेटिंग में ‘ए’ स्काॅर से प्रमाणित

महाराणा जगत सिंह काल से संजोई आस्था: हाथी पर विराजमान अनूठी प्रतिमा और जगदीश मंदिर के बचे पत्थरों से...

Lenovo Announces ‘Back to College’ Offers: Big Savings on Notebooks and Desktops

हिन्दुस्तान ज़िंक के तीसरी तिमाही के वित्तीय परिणामों की घोषणा

मोटोरोला ने लॉन्च किया मोटोरोला एज 50 – सिर्फ़ 25,999* रुपये की कीमत पर उपलब्ध