अब बिना आईडी प्रूफ़ लग सकेगी जैन साधुओं को वैक्सीन

उदयपुर (Udaipur)। जैन साधुओं की आध्यात्मिक दिनचर्या व उनके कठोरतम नियमों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक नोटिफिकेशन जारी कर राज्य सरकारों को आदेश दिया कि जैन साधुओं को बिना किसी आईडी प्रूफ़ के वैक्सीन लगाई जाए। अब भारतभर में विचरण करने वाले साधु – साध्वी अपने नज़दीकी वैक्सीन सेंटर पर जाकर वैक्सीन लगवा सकते है। 
ज्ञातव्य हो कि जैन साधु मकान – परिवार आदि सांसारिक भौतिक वस्तुओं का त्याग कर जैन दीक्षा स्वीकार कर लेते है इसलिए उनके पास किसी भी प्रकार का कोई आईडी प्रूफ़ नहीं होता है।
उल्लेखनीय है कि श्रमण डॉ. पुष्पेन्द्र (Dr Pushpendra Muni) सहित देशभर के विभिन्न जैन संगठनों ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन (Dr Harshvardhan) को पत्र लिख कर उनसे आग्रह किया था कि देशव्यापी टीकाकरण अभियान में जैन साधुओं को टीका लगवाने के लिए प्रूफ़ माँगे जा रहे है अतः आपश्री एक केंद्रीय आदेश ज़ारी कर जैन साधुओं को इस प्रूफ़ संबंधित समस्याओं से उनको मुक्त रखा जाए। जैन समाज की इस माँग पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक नोटिफिकेशन ज़ारी कर दिया है। नोटिफिकेशन ज़ारी होने पर जैन समाज (Jain Samaj) ने मंत्री महोदय का आभार जताया है, व संत समाज से आग्रह किया है कि वे ज़रूर वैक्सीन लगवाएँ।

Related posts:

बैंक ऑफ बड़ौदा में योग दिवस का आयोजन

वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी में संतों के पावन चरण, सेवा और करुणा का केंद्र हुआ आलोकित

हँसी, हौसले और हुनर का महाकुंभ” — ज़ाकिर खान की प्रेरणादायक मौजूदगी से जगमगाया गीतांजली सिनेप्स–2026

मेवाड़ के प्रतापी महाराणाओं के ऐतिहासिक अस्त्र-शस्त्रों को वंशज डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने विधिवत पू...

कृष्ण जन्माष्टमी पर नंद महोत्सव-मटकी फोड़ जैसे धार्मिक आयोजन सनातन धर्म-संस्कृति के संरक्षण-संवर्धन ...

Sandhya Rasakatla becomes India’s first woman mine manager in the unrestricted category

Skoda Slavia arrives in the Indian market

नशा मुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ पर आयोजित इंटर कॉलेज क्विज में पिम्स मनोरोग विभाग के रेज़िडें...

साई तिरुपति विश्वविद्यालय में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

मौनी अमावस्या पर सांवलिया जी में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, करीब 4 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

एचडीएफसी बैंक, ए. आर. रहमान और प्रसून जोशी पेश करते हैं # हम हार नहीं मानेंगे

संगीत का जादू बिखेरने उदयपुर आ रहे हैं सुरेश वाडेकर, - ‘सुर, साज और वाडेकर’ से बंधेगा समां