कोरोना संक्रमण रोकथाम के लिए सेनेटाइजर पंखा भेंट

उदयपुर। कोरोना संक्रमण रोकथाम के लिए सुंदर सिंह भंडारी जिला चिकित्सालय के अहाते में सेनेटाइजर पंखा लगाया गया है। यहां का स्टाफ एवं रोगी इस सेनेटाइजर पंखे से सेनेटाइज होने के बाद आवा-जाही कर रहे हैं। इससे कोरोना संक्रमण की रोकथाम हो सकेगी।
वार्ड नंबर दस के पार्षद गिरीश भारती ने बताया कि जन सहयोग से लगाए गए इस सेनेटाइजर पंखे का नवाचार किया है। यह नवाचार सफल रहा तो जन सहयोग से ऐसे सेनेटाइजर पंखे सभी चिकित्सालयों, थानों एवं मेडिकल दुकानों पर लगाये जाएंगे।
इस अवसर पर जिला चिकित्सालय प्रभारी अधिकारी डॉ राहुल जैन, समाजसेवी शंकर चंदेल, धर्मेंद्र राजोरा, अजय पोरवाल, नरेंद्र राठौड़, दिलीपसिंह, जाजी मेघवाल, किशन मेघवाल एवं अनुश्री तंबोली उपस्थित थे। 

Related posts:

पिम्स मेवाड़ कप का तीसरा सीजन : मेवाड़ टूरिज्म क्लब व दिल्ली चैलेंजर्स ने जीते मुकाबले

सेलिंग एक्सपिडिशन कैम्प का शुभारंभ

मदरसा भूमि को निरस्त करने की मांग को लेकर मावली बंद रहा

संत पॉल स्कूल उदयपुर द्वारा सीबीएसई मिनी मैराथन सम्पन्न, 1000 से ज्यादा प्रतिभागी हुए सम्मिलित

Udaipur artist qualified for Guinness world record.

राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री पहुंचे फ्लिक्‍सबस मुख्‍यालय, निवेश, नौकरियों और बस ऑपरेटर्स के डिजिटल सशक्...

प्रभु द्वारकाधीशजी के दर्शन को पहुँचे डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़

डॉ. तुक्तक भानावत को स्वर्णिम राजस्थान सम्मान

जागो जैनों पर विशाल सभा आयोजित

सेंट पॉल स्कूल में करियर काउंसलिंग सेमिनार

दिव्यांगजनों का 67वां सिलाई प्रशिक्षण बैच सम्पन्न

ZINC FOOTBALL ACADEMY SUCCESSFULLY HOSTS AIFF ZINC BLUE CUBS LEAGUE 2024-25