केनरा बैंक 50 दिव्यांगों को लगवाएगा कृत्रिम हाथ-पैर

उदयपुर। नारायण सेवा संस्थान के लियो का गुडा स्थित पोलियो हॉस्पीटल परिसर में केनरा बैंक के सर्कल प्रमुख, जयपुर पुरूषोत्तम चंद ने दुर्घटनाग्रस्त दिव्यांगजनों के लिये के नि:शुल्क कृत्रिम अंग वितरण शिविर का उद्घाटन किया। उन्होंने नारायण सेवा के नि:शुल्क विविध सेवा प्रकल्पों की सराहना करते हुए दुर्घटनाओं और सडक़ हादसों में अपने हाथ-पांव खोने वालों को कृत्रिम अंग लगाने में बैंक के सीएसआर. प्रोजेक्ट के तहत आर्थिक सहयोग की घोषणा की। उन्होंने पहले चरण में 50 दिव्यांगों को मोड्युलर कृत्रिम हाथ-पैर लगाने के लिये 5 लाख रूपये का चैक भेंट किया। इस मौके पर क्षेत्रिय प्रमुख उदयपुर चम्पककुमार, डिवीजनल मैनेजर रामअवतार बैरवा, पदमसिंह रावत व आई एल जैन मौजूद थे।
इससे पूर्व संस्थान की प्रभारी निदेशक पलक अग्रवाल ने सर्कल प्रमुख का स्वागत किया और संस्थान की 35 वर्षों में की गई सेवाओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सडक़ हादसों में अपने हाथ-पैर खोने वाले प्राय निराश होकर जीवन को बोझ समझने लगते है । संस्थान प्रति वर्ष ऐसे सेैकड़ों बन्धू-बहिनों को कृत्रिम अंग लगाकर उनके जीवन में खुशियां लौटाने का भरसक प्रयास कर रहा है। संस्थान के बालगृह के मूकबधिर, प्रज्ञाचक्षु व विमंदित बालकों ने सर्कल प्रमुख एवं अतिथियों को गुलदस्ता और अपने हस्तशिल्प की सामग्री भेंट की। संस्थान के पी एंड ओ डॉ. मानस रंजन साहू ने बैंक अधिकारियों को कैलिपर्स एवं कृत्रिम अंग निर्माण की प्रक्रिया से अवगत कराया। इस दौरान कुछ दिव्यांगों को कृत्रिम हाथ पैर भी प्रदान किए गए। संचालन महिम जैन ने व आभार प्रदर्शन रविश कावडिय़ा ने किया। कार्यक्रम में लेखा प्रमुख अम्बालाल क्षोत्रिय, दिनेश वैष्णव, विष्णु शर्मा हितैषी, भगवान प्रसाद गौड़, अनिल आचार्य भी मौजूद थे।

Related posts:

हिन्दुस्तान जिंक को क्वालिटी सर्कल फोरम इंडिया द्वारा गुणवत्तापूर्ण कार्य हेतु 26 पुरस्कार

वनों की कटाई, शहरीकरण और औद्योगीकरण के चलते प्राकृतिक पारिस्थितिकी तंत्र नष्ट हो रहा है : जितेंद्र म...

हिंदुस्तान जिंक ने राजस्थान के जावर में 45वें मोहन कुमार मंगलम (एमकेएम) फुटबॉल टूर्नामेंट ट्रॉफी का ...

Hindustan Zinc and Jawaharlal Nehru Centre for Advanced Scientific Research Advance Zinc-Ion Battery...

उदयपुर सौर वेधशाला के स्वर्ण जयंती के अवसर पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक सम्मेलन का शुभारंभ

जावर स्थित जिंक फुटबॉल स्कूलों में ग्रासरूट प्रशिक्षण फिर से शुरू

फ़ाइबर निर्मित दो विशाल हाथियों का अनावरण 

वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल मुंबई रत्न पुरस्कार से सम्मानित

जिंक कौशल केंद्र से कुशल होकर, रोजगार से जुड़ रहे युवा

टीईआरआई के साथ मिलकर माइकोराइजा पद्धति से हरितिमा को बढ़ावा देगा हिंदुस्तान जिंक

इंडिया इंडस्ट्रीयल फेयर को मिला मिराज ग्रुप का साथ

उदयपुर जिंक सिटी में होने वाली वेदांता जिंक सिटी हाफ मैराथन के लिए रजिस्टेªशन शुरू