कैलाश मानव का 75वां जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया

उदयपुर । नारायण सेवा संस्थान के संस्थापक पद्मश्री अलंकृत कैलाश मानव का 75वां जन्मदिवस हिरण मगरी संस्थान परिसर में गणमान्य लोगों एवं साधक साधिकाओं की उपस्थिति में केक काटकर, दिव्यांगों व गरीबों को फल, कम्बल वितरण और भोजन खिलाकर हर्षोल्लास से मनाया गया।

Creative from India to the World

कैलाश मानव ने कहा कि आज संस्थान भारत भर में पीड़ित मानवता के विभिन्न प्रकल्प संचालित कर रहा है लाखों जनों का साथ एवं सहयोग मिल रहा है, मैं उन सबका आभार व्यक्त करते हुए टीम के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करता हूं। प्रतिदिन हजारों गरीबों के चेहरों पर खुशी आना ही मेरे जन्मदिन को सफल कर देती है। अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि कोरोना प्रोटोकॉल की आवश्यक सावधानियों के बीच एक सादे समारोह में आयोजन सम्पन्न हुआ। देश के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों  सेवा प्रेमियों ने ऑडियो व वीडियो संदेश भेजकर शुभकामनाएं दी तथा दिनभर बधाई देने वाला का तांता लगा रहा। इस मौके पर कमलादेवी, वंदना अग्रवाल, महर्षि अग्रवाल, जगदीश आर्य, पलक अग्रवाल, देवेंद्र चौबीसा, वरदीचंद राव और उमेश शर्मा उपस्थित रहे। संचालन महिम जैन ने किया।