झाड़ोल, सेमारी, जयसमंद में दिव्यांग सहायता शिविर सम्पन्न

उदयपुर। दिव्यांगता के क्षेत्र में समर्पित नारायण सेवा संस्थान ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से जयसमंद, सेमारी और झाडोल पंचायत समिति मुख्यालय पर दिव्यांगता जांच-चयन एवं उपकरण वितरण शिविर का आयोजन किया।  संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि झाडोल में कुल 65 रोगियों की ओपीडी हुई जिनमें से 5 दिव्यांगों को ट्राईसायकिल,7 को व्हीलचेयर,5 को वैशाखी का निःशुल्क वितरण किया गया। मुख्य अतिथि जिला प्रमुख ममता कुंवर पंवार, प्रधान राधादेवी परमार, उप प्रधान मोहबत सिंह,भाजपा जिला अध्यक्ष भंवर सिंह पँवार, विकास अधिकारी केदार प्रसाद वैष्णव, पीसीसी के रामलाल गाडरी एवं उपसरपंच नीलम राजपुरोहित आदि मौजूद रहे। जयसमंद में 23 और सेमारी केम्प में 27 दिव्यागों को सहायक उपकरण बांटे गए । तीनों शिविरों से 22 रोगियों को ऑपरेशन के लिए चयनित करते हुए 21 जन का कैलिपर्स व कृत्रिम हाथ पैर बनाने बाबत नाप भी लिए। डॉ मानस रंजन साहू ने कैम्प में आये दिव्यांगों को परामर्श दिया। प्रभारी हरिप्रसाद लड्ढा, लोगर डांगी, मोहन मीना ने सेवाएं दी।

Related posts:

होण्डा 2 व्हीलर्स इंडिया की नई डीलरशिप दक्ष होण्डा का शुभारंभ

एपीएल लीजेंड्स ने 7 लीजेंड्स को 17 रनों से दी मात

श्मशान पुलिया का निर्माण कार्य शुरू

पिम्स हॉस्पिटल में वर्षा जल संरक्षण कार्यक्रम आयोजित

जहां नारियों का सम्मान होता है वहां देवताओं का निवास होता है : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

प्रतिष्ठित सीएसआर इम्पैक्ट अवार्ड्स 2024 में हिंदुस्तान जिंक को 2 पुरस्कार

राजस्थान में ‘वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी’ हॉस्पिटल तैयार, 11 मंजिला है हॉस्पिटल

Hindustan Zinc and Silox India Strengthen Partnership to Advance Low-Carbon Manufacturing with EcoZe...

विहिप के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेशजी व डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के बीच सिटी पैलेस में शिष्टाचार भेंट

बच्चन की जयंती पर चित्तौड़ा की सूक्ष्म पुस्तिका का विमोचन

इंडियन हेल्थकेयर लीग का भव्य शुभारंभ, प्रसिद्ध हरियाणवी गायक अजय हूडा और अभिनेता विंदु दारा सिंह रहे...

विश्व एड्स दिवस पर ट्रांसपोर्ट नगर में जागरूकता अभियान