राजस्थान कृषि महाविद्यालय में नव- प्रवेशित विद्यार्थियों का ओरिएन्टेशन

उदयपुर : महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के संघटक राजस्थान कृषि महाविद्यालय, उदयपुर में नव- प्रवेशित विद्यार्थियों का ओरिएन्टेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया । अध्यक्षता करते हुऐ महाविद्यालय के अधिष्ठाता डाॅं. श्यामसुन्दर शर्मा ने महाविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों, शैक्षिणिक एवं सहशैक्षणिक कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की । डाॅं. शर्मा ने कृषि क्षेत्र में अध्ययन की प्रबल संभावनाऐं बताते हुऐ महाविद्यालय की सभी सीटों पर प्रवेश प्रक्रिय पूर्ण होने की जानकारी दी ।

नव-प्रवेशित विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुऐ डाॅं. शर्मा ने कहा कि कृषि हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण घटक है । सभी विद्यार्थियों का कृषि विषय चयन पर सुनहरा भविष्य बताते हुऐ पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने के सलाह दी और कृषि क्षेत्र में लड़कियों की संख्या में निरन्तर बढ़ोत्तरी होने पर हर्ष व्यक्त करते हुऐ कहा कि हमारी लड़कियाॅं अब सभी क्षेत्रों में आगे है और कृषि में शिक्षा पाकर देश के कृषि विकास में पूर्ण सहभागिता के निर्वहन पर बल दिया । महाविद्यालय के सहायक अधिष्ठाता छात्र कल्याण डाॅं. रामहरि मीणा ने बताया कि नव-प्रवेशित छात्र-छात्राओं की प्रेरणा, आत्मविश्वास एवं उद्यमिता की ओर रूझान बढ़ाने के साथ ही कृषि व्यवसाय के बारे में जानकारी दी । कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थी सुमन, वर्षा व विधि ने आस्ट्रेलिया व थाईलैंड की शैक्षणिक भ्रमण का विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया i सीनियर विद्यार्थियों ने सभी को गुलाब पुष्प देकर स्वागत किया । कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ आचार्य, विभागाध्यक्ष, सह आचार्य एवं सहायक आचार्य तथा कर्मचारियों ने भाग लिया । संचालन एवं धन्यवाद डाॅं. शालिनी पिलानिया, सहायक प्राध्यापक उद्यान एवं वार्डन कन्या छात्रावास ने ज्ञापित किया ।

Related posts:

मेवाड़ में मोदी बोले राजस्थान में सरकार आते ही पेपर माफिया पर कार्रवाई करेंगे, छोटी-बड़ी मछलियों के ...

रामदेव खाद्य उत्पाद ने अपने खुदरा विक्रेताओं के लिए डबल धमाके की घोषणा की

इंदिरा आईवीएफ ने किया अंतर्राष्ट्रीय प्रजनन बाजार में प्रवेश

Sah Polymers Limited’s Initial Public Offering to open on Friday, 30th December, 2022, sets price ba...

स्मार्ट स्कीम्स का स्मार्ट प्रचार

Asian Food Pop Up at Mementos by ITC HotelsEkaaya Udaipur, a hit among patrons over the weekend!

ईवा वीमेन्स होस्पिटल में एडवान्स एंडोमेट्रियोसिस व एडेनोमायसिस से पीड़ित मेन्टली चेलेन्ज्ड रोगी का स...

FIITJEE's Stress-Free Learning Environment Empowers Students to Excel in JEE Advanced 2023

उदयपुर जिला प्रशासन की अपील : कांटेक्ट ट्रेसिंग से करें प्रशासन की मदद

In a global first, Vedic passages in pictorial form displayed at Arya Samaj’s Navlakha Mahal

उदयपुर में कृषि प्रसंस्करण मंत्रालय का दो दिवसीय चिंतन शिविर शुरू

Hindustan Zinc Launches ‘Zinc Moolya’ on Vedanta Metal Bazaar, Expanding Real-Time Market Access for...