पिम्स हॉस्पिटल में जटिल हर्निया का सफल ऑपरेशन

उदयपुर। पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पिम्स) हॉस्पिटल, उमरडा में चिकित्सकों ने जटिल हर्निया का सफल ऑपरेशन किया है।
चेयरमेन आशीष अग्रवाल ने बताया कि सलूम्बर निवासी मेगाली बाई (54) को कई दिनों से पेट में तेज दर्द की समस्या थी। उसने कई अस्पतालों में उपचार करवाया लेकिन कोई फर्क नहीं पडा। किसी परिचित के कहने पर परिजन गत दिनों मेगाला बाई को पिम्स हॉस्पिटल, उमरडा लेकर आए। जांच करने पर मेगाली बाई के पेट में जटिल हर्निया पाया गया जो लगभग 50 वर्गसेमी. का था। इस पर मरीज का ऑपरेशन किया गया जिसमें कम्पोनेंट सेपरेशन तकनीक द्वारा पेट की दीवार का पुनर्निर्माण करते हुए इसमें एक बड़ी व एक छोटी दो मेस लगाई गई। पेट के बडे जटिल हर्निया का सफल ऑपरेशन सर्जरी विभाग के सर्जन डॉ. पार्थ सारथी होटा व टीम द्वारा किया गया। मरीज अभी पूर्ण रूप से स्वस्थ है। डॉ. होटा ने बताया कि पेट के इतने बडे जटिल हर्निया का ऑपरेशन प्रायः कम जगह पर ही होता है।

Related posts:

पर्यूषण पर मांस बिक्री रोकने हेतु ज्ञापन

तेरापंथ धर्मसंघ के वार्षिक अधिवेशन में अर्जुन खोखावत अध्यक्ष, विनोद कच्छारा मंत्री बने

रावत श्री महासिंहजी बावजी की 311वीं पुण्यतिथि पर किया नमन

राज्यपाल ने लक्ष्यराज के आमंत्रण पर सिटी पैलेस संग्रहालय का किया अवलोकन

नारायण सेवा संस्थान एवं डीसीसीआई के साझे में चौथी राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट चैम्पियनशिप

Indira IVF Joins Forces with Srishti Hospital to Expand Fertility Services in Puducherry

झीलों की नगरी की झरना पार करेगी इंग्लिश चैनल

दिव्यांगों ने खेली फूल होली

पारस जे. के. हॉस्पिटल में मनाया हैड इंजरी अवेयरनेस दिवस

पिम्स हॉस्पिटल में बच्चे के हाथ की सर्जरी कर बनाया नया अंगूठा

नायब तहसीलदारों की डीपीसी, नाहर सहित 300 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार

सांडोल माता ईको डेस्टिनेशन साइट के नजारों का लुत्फ उठाया