स्केलेटल डिस्प्लासिए नामक दुर्लभ बीमारी का सफल इलाज

उदयपुर। पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पिम्स) हॉस्पिटल उमरड़ा में चिकित्सकों ने स्केलेटल डिस्प्लासिए नामक दुर्लभ बीमारी से ग्रसित मरीज का सफतलापूर्वक इलाज किया है।
ओर्थपेडीक विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अंकित चौहान ने बताया कि स्केलेटल डिस्प्लासिए एक जन्मजात हड्डियों की बीमारी है जिसके कारण मरीज की हड्डिया सामान्य तरीके से नहीं बनती है और उम्र के साथ हड्डियों में टेढ़ापन बढ़ाता रहता है। जोड़ भी खऱाब रहते और मरीज की लम्बाई भी सामान्य से काम रहती है। इन्हीं परेशिानियों के साथ सौलह वर्षीय एक मरीज ने पिम्स उमरड़ा में अपना चेकउप करवाया जिसमें यह बीमारी सामने आयी। मरीज के दोनों पैरो में तिरछापन था। मरीज सामान्य तरीके से चलने में असक्षम था और लम्बाई भी कम थी। जांचों के बाद मरीज का 3 स्टेज में ऑपरेशन कर मरीज की हड्डियों को सीधा किया गया और लम्बाई भी करीब 5 सेंटीमीटर बढ़ाई गई। डॉ. चौहान ने बताया कि इन ऑपरेशन्स में अत्याधुनिक तकनीक जैसे की सॉफ्टवेयर-असिस्टेड प्लानिंग, ईलिज़ारोव सर्जरी का प्रयोग किया गया। ऑपरेशन्स के बाद मरीज के दोनों पैर सामान्य जैसे दिखने लगे हंै और मरीज की चाल भी सामन्य हो गयी है। यह ऑपरेशन्स चिरंजीवी योजना के अंतर्गत निशुल्क किये गए। ओर्थपेडीक विभाग के सीनियर प्रोफेसर डॉ. बी. एल. कुमार ने बताया कि पिम्स उमरड़ा में इस तरह के इलाज सफलतापूर्वक किये जाते हैं और अनेक मरीज इस तरह की बीमारी से निजात पाकर चलने और अपना जीवन-यापन करने में सक्षम हुए हैं।

Related posts:

हिन्दुस्तान जिंक के ‘ऊंची उड़ान’ कार्यक्रम ने दिये पर, सपनों ने भरी उड़ान

मातृभाषा में बेहतर मानसिक विकास - प्रो अंजू श्रीवास्तव

श्रीनाथजी मंदिर मंडल के सदस्य परिमल नथवानी ने किये श्रीजी प्रभु के दर्शन

गंगा यमुना जैसी पावन है माँ, संतान के सभी दु:ख हर लेती है मां

मेहता बने डेवलपमेंट काउंसिल फोर पल्प, पेपर एंड अलाइट इंडस्ट्रीज के चेयरमैन

DS Group’s Water Conservation Projects in Rajasthan improves Ground Water level phenomenally

‘वाइब्रेंट गुजरात नवरात्रि उत्सव’ में होगा गरबा, कला एवं हस्तकला और व्यंजनों के साथ वाइब्रेंट गुजरात...

गरीब से मोलभाव मत करो, ईश्वर कृपा पाओगे– जगद्गुरु श्री वसंत विजयानन्द गिरी जी महाराज

जेसीबी इंडिया ने किया उदयपुर में राजेश मोटर्स के लिए एक नई डीलरशिप फैसिलिटी का उद्घाटन

नैम्सकॉन 2022 में गीतांजली से डॉ. सुमन, डॉ. करुणा और डॉ. मेधा को एनएएमएस सदस्यता

फील्ड क्लब क्रिकेट कार्निवल 2024 शानदार आगाज

जेके पेपर कंपनी दोहराएगी पर्यावरण संरक्षण का संकल्प