अरविन्दसिंह मेवाड़ ने किया पेलेस कैलेण्डर का विमोचन

उदयपुर। महाराणा मेवाड़ हिस्टोरिकल पब्लिकेशन्स ट्रस्ट, उदयपुर द्वारा प्रकाशित वार्षिक कैलेंडर वर्ष 2022 ‘‘उदयपुर संस्थापक मेवाड़ के 53वें श्रीएकलिंग दीवान महाराणा उदयसिंह’’ का विमोचन महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी श्रीजी अरविन्दसिंह मेवाड़ ने किया।
पब्लिकेशन्स ट्रस्ट के प्रबंधक गिरिराजसिंह ने बताया कि वर्ष 2021, भाद्रपद शुक्ल की एकादशी को उदयपुर के संस्थापक महाराणा उदयसिंहजी का 500वां जयन्ती वर्ष रहा। इसी कारण फाउण्डेशन द्वारा नववर्ष का यह वार्षिक कैलेण्डर मेवाड़ के 53वें श्रीएकलिंग दीवान महाराणा उदयसिंहजी को समर्पित किया गया है।
वार्षिक कैलेण्डर के अंत में महाराणा उदयसिंहजी के शासनकाल (ई.स. 1537 से 1572) में मेवाड़ में हुई ऐतिहासिक घटनाओं आदि से सम्बन्धित चित्र दर्शाए गये हैं। कैलेण्डर में मेवाड़नाथ प्रभु श्रीएकलिंगनाथजी, वरदायक महर्षि हारीत राशि, मेवाड़ के मूल नरेश बापा रावल, गोस्वामी प्रेमगिरीजी महाराज तथा मुख्य में महाराणा उदयसिंहजी द्वितीय एवं उनके कालक्रम को दर्शाते ऐतिहासिक दृश्य दिये गये हैं।

Related posts:

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा राजसमंद में 70 नए नंदघरों का शुभारंभ, इस वर्ष अब तक 101 नदंघर प्रारंभ

दिव्यांग बच्चों ने मनाया आज़ादी का अमृत महोत्सव

पीआईएमएस में नशामुक्ति एवं परामर्श केंद्र का शुभारंभ

हिंदुस्तान जिंक को सीएसआर जर्नल एक्सीलेंस अवार्ड्स 2021

अरुण मिश्रा हिन्दुस्तान जि़ंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त

समारोहपूर्वक मनाया इण्डियन माईनिंग दिवस मनाया

पन्द्रह दिवसीय ग्रीष्म कालीन घूमर कार्यशाला हेतु आवेदन आमंत्रित

Hindustan Zinc inaugurates skill development centre to empower local youth

लेफ्टिनेंट बनकर उदयपुर आए अभिराज का ऐतिहासिक स्वागत

Vedanta Chairman hails Rajasthan as India's Next Industrial Powerhouse

राजस्थान उच्चतर शिक्षा परिषद की बैठक सम्पन्न

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर व्यसन मुक्ति की शपथ ली