राज्यपाल ने लक्ष्यराज के आमंत्रण पर सिटी पैलेस संग्रहालय का किया अवलोकन

राज्यपाल को मेवाड़ के इतिहास की पुस्तकें भेंट कर किया अभिनंदन  
उदयपुर। राजस्थान के राज्यपाल श्री कलराज मिश्र मंगलवार को मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के आमंत्रण पर सिटी पैलेस पहुंचे। राज्यपाल मिश्र और उनकी पत्नी सत्यवती मिश्र का पैलेस आगमन पर लक्ष्यराज सिंह और उनकी पत्नी निवृत्ति कुमारी मेवाड़ ने मेवाड़ के इतिहास पर आधारित ऐतिहासिक पुस्तकें भेंट कर अभिनंदन किया।
इसके बाद राज्यपाल मिश्र ने अपनी पत्नी के साथ सिटी पैलेस संग्रहालय का अवलोकन किया। लक्ष्यराज सिंह और उनकी पत्नी निवृत्ति कुमारी मेवाड़ ने राज्यपाल मिश्र और उनकी पत्नी सत्यवती मिश्र को संग्रहालय में मौजूद मेवाड़ के महाराणाओं के प्रतापी इतिहास और ऐतिहासिक कलाकृतियों से रू-ब-रू कराया। राज्यपाल मिश्र ने लक्ष्यराज सिंह द्वारा सिटी पैलेस संग्रहालय में किए जा रहे विरासत संरक्षण की सराहना की। इस दौरान राज्यपाल मिश्र के प्रिंसिपल ओएसडी गोविंदराम जायसवाल, पीएस विवेक शुल्का, एसीडी राहुल भार्गव, एडीएम सिटी अशोक कुमार, एएसपी सिटी गोपाल स्वरूप मेवाड़ा, एएसपी महेन्द्र पारीक आदि मौजूद थे।

Related posts:

नि:शुल्क आयुर्वेद पंचकर्म चिकित्सा शिविर 01 नवंबर को

विश्व दिव्यांगता दिवस पर नारायण सेवा के दिव्य संकल्प

जिंक ने राष्ट्रीय बालिका दिवस पर किया जागरूक

उदयपुर में एचडीएफसी बैंक की नई शाखा का शुभारंभ

आदिकाल से ही मेवाड़ कलाओं का संरक्षक, पूर्वजों ने यहां की कलाओं-कलाकारों को आश्रय-प्रोत्साहन देने मे...

प्रकटेश्वर महादेव मंदिर में श्रावण मास का उत्सव

छात्र नेता ऋषि उपाध्याय की 34वीं जयंति पर 191 यूनिट किया रक्तदान

वाणिज्य एवं प्रबंध महाविद्यालय के बी. वॉक प्रोग्राम में पांच दिवसीय वर्कशॉप का शुभारंभ

फील्ड क्लब में पिकल बॉल टूर्नामेंट

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा खरबडिया में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 200 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित

श्रीमाली समाज सामुहिक करवा चौथ उद्यापन — संस्कार भवन हुआ सजकर तैयार, 800 महिलाएं एक साथ करगी चन्द्र ...

वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल 7 फरवरी से, बिखरेगा संगीत का जादू