घुटना प्रत्यरोपण करवा चुके लोगों ने किया रैम्प वॉक

उदयपुर। पारस जे.के. हॉस्पिटल व एनपीसीएल द्वारा आयोजित समारोह में एनपीसीएल के वे कर्मचारी जिनका पूर्व में डॉ. आशिष सिंघल ने जोड़ प्रत्यारोपण किया था, उनके द्वारा रैम्प पर वॉक किया गया। रैम्प वॉक में 40 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। वे आसानी से बिना किसी सहारे के रैम्प वॉक कर रहे थे। जोड़ प्रत्यारोपण से पूर्व ये कर्मचारी दैनिक दिनचर्या के कार्यों के लिए भी पराश्रित हो गये थे। उनका यह चलना ही उनकी वर्तमान स्थिति को बता रहा था कि उनका जीवन अब कितना सुखद है।
कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ. आशिष सिंघल ने उपस्थित जनों को जोड़ों में दर्द, इसकी रोकथाम व उपचार के की जानकारी देते हुए बताया कि स्वस्थ दिनचर्या, नियमित व्यायाम एवं संतुलित खानपान अपनाकर जोड़ों में होने वाले दर्द को टाला जा सकता है। यदि जोड़ों में लगातार दर्द बना रहे तो जोड़ प्रत्यारोपण के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं बचता है जो कि पूर्णतया सुरक्षित व सफल है। इसके बाद पुन: व्यक्ति दर्द रहित जीवन जीता है।
रैम्प वॉक में भाग लेने वाले मरीजों ने कहा की 2 वर्ष पूर्व डॉ. आशिष से जोड़ प्रत्यारोपण करवाया था। इसके बाद आज तक कोई तकलीफ नहीं है। जीवन सुखमय व दर्द रहित हो गया है। प्रतिदिन वॉक पर जाना व अपने दैनिक कार्यों से लेकर सभी कार्य स्वंय बिना किसी की सहायता के करते हैं। कार्यक्रम के अंत में एनपीसीएल ने पारस जे.के. हॉस्पिटल की टीम का आभार व्यक्त किया।

Related posts:

ऋतिक-राकेश रोशन पहली बार एक साथ पर्दे पर, मोबिल1 के साथ दिखाया 'अनफॉरगेटेबल जर्नीज़' का जज़्बा

Covid vaccine fraud

अमेजऩ द्वारा 2.5 मिलियन एमएसएमई डिजिटलीकरण, 3 बिलियन डॉलर एक्सपोर्ट और 1 मिलियन रोजगार सृजन

किआ इंडिया ने कंपनी की नई लोगो और स्लोगन ‘मूवमेंट दैट इंस्पाइर्स’ के साथ ब्रांड को दोबारा लांच किया

एचडीएफसी बैंक की को-ब्रांडेड क्रेडिट काड्र्स लॉन्च के लिये पेटीएम से साझेदारी

Tide announces their newest campaign #TideforTime

निलोन्स के पौष्टिक जिंजर गार्लिक पेस्ट का नया अभियान

फिक्की और ओयो ने मिलकर पहली बार हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री के लिए ऑनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स की शुरुआत की

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हिन्दुस्तान जिंक़ देबारी में सखी उत्सव आयोजित

प्रतिष्ठित 28वें भामाशाह पुरस्कारों में हिंदुस्तान जिंक को 6 पुरस्कार

महाराजा व्हाठइट लाइन ने प्रोवेव सुपर 65 डेजर्ट कूलर्स लॉन्च किया

ओयो ने जेईई, नीट और अन्य राज्य परीक्षाओं में हिस्सा होने वाले छात्रों के लिए छूट प्रदान की