रोजमर्रा के कार्यों को प्रभावित करता है अल्जाइमर : डॉ. कुलश्रेष्ठ

उदयपुर। अल्जाइमर रोग एक मानसिक विकार है, जिसके कारण मरीज की याददाश्त कमजोर हो जाती है। उसका असर दिमाग के कार्यों पर पड़ता है जिससे रोजमर्रा के कार्य प्रभावित होते हैं। यह बात वल्र्ड अल्जाइमर डे पर पारस जे. के. हॉस्पिटल के न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. मनीष कुलश्रेष्ठ ने कही। उन्होंने कहा कि आमतौर पर यह रोग वृद्धावस्था में दिमाग के उत्तकों को नुकसान पहुंचने के कारण होता है। इसके लक्षण 10 साल बाद व्यक्ति में दिखाई देने लगते हैं। यह डिमेंशिया का सबसे आम प्रकार है, जिससे व्यक्ति की याददाश्त, सोचने की क्षमता, रोजमर्रा की गतिविधियां प्रभावित होती हैं।
डॉ. मनीष कुलश्रेष्ठ ने कहा कि अल्जाइमर आनुवंशिक कारकों, डिप्रेशन, सिर की चोट, उच्च रक्तचाप, मोटापा, निम्न वर्ग व कम शिक्षित लोगों में अधिक होता है। बीमारी के बाद की अवस्था में अल्जाइमर के मरीज के व्यवहार में बदलाव आने लगते हैं, जैसे गुस्सा, चिड़चिड़ापन, अपने शब्दों को दोहराना, बेचैनी, एकाग्रता में कमी, बेवजह कहीं भी घूमते रहना, खो जाना, रास्ता भटकना, मूड में बदलाव, अकेलापन, मनोवैज्ञानिक समस्याएं जैसे डिप्रेशन, हैल्यूसिनेशन भी हो सकती हैं। शुरुआत में लक्षणों को देखकर अक्सर लोग यह समझते हैं कि ऐसा उम्र बढऩे के कारण हो रहा है। अल्जाइमर का कोई निश्चित इलाज नहीं है, लेकिन शुरुआती अवस्था में बीमारी को पकड़ कर मरीज के जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाया जा सकता है। इसके लक्षणों का पता चलते ही न्यूरोलॉजिस्ट से संपर्क कर निदान पाया जा सकता है।

Related posts:

जिम्नास्टिक सेन्टर व नये उपकरणों का उद्घाटन

PROMPT WINS ANIMAL HUSBANDRY STARTUP GRAND CHALLENGE 2.0

Flipkart brings exciting festive offerings with ‘Big Billion Days Specials’

Hindustan Zinc Ushers in an Era of Online Metal Buying via Digital Auctions

फिनो मैनेज़्ड ईमित्रा प्वाईंट्स से 130 करोड़ रु. से ज्यादा निकाले

वैल्वोलाइन ने ‘मेकैनिकों’ के लिये उदयपुर में अपनी पहली सुरक्षा पहल लॉन्च की

विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता में जिंक ने जीते चार पुरस्कार

Discover Lollapalooza India 2026 with exclusive Airbnb Experiences

दो दिवसीय "कैंसर पुनर्वास" कार्यशाला का आयोजन

Dolat Capital maintains ‘BUY’ rating for Paytm with a target price of ₹1400

सखियों की बनाई ईकोफ्रेण्डली राखी से सजेगी भाईयों की कलाई

माइनिंग ऑपरेशन्स में सरफेस पर महिलाओं को नाईट शिफ्ट में शामिल कर हिन्दुस्तान जिंक ने रचा इतिहास