पेटीएम वॉलट में यूजर्स के लिये अनेकों विकल्प

उदयपुर। भारत की प्रमुख डिजिटल एवं वित्तीय सेवा कंपनी पेटीएम ने 2014 में भारत के लोगों के लिये देश के पहले डिजिटल वॉलट की पेशकश की थी। यह सेवा अब लाखों यूजर्स की रोजाना की जिन्दगी का अटूट हिस्सा बन चुकी है। पेटीएम की इस्तेमाल में आसान डिजिटल वॉलट सेवा ने ऑफलाइन और ऑनलाइन दुकानों पर ग्राहकों को उनकी खरीदारियों के लिये आसानी से भुगतान करने में समर्थ बनाकर बेजोड़ सुविधा दी है। इसके अलावा दूसरे पेटीएम यूजर्स के वॉलट्स में पैसा भेजा भी जा सकता है। अपने पेटीएम वॉलट में पैसा ऐड करने के लिये यूजर्स कई विकल्पों में से चयन कर सकते हैं, जैसे यूपीआई, इंटरनेट बैंकिंग, क्रेडिट या डेबिट कार्ड आदि। पैसा तुरंत ऐड करने के लिये यूपीआई सबसे सुरक्षित तरीका है और यह प्रक्रिया आमतौर पर कुछ ही सेकंड में पूरी हो जाती है। यूजर्स तेज और आसान ट्रांजैक्शंस के लिये अपने बैंक खाते को पेटीएम ऐप से जोडक़र यूपीआई फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। बैंक खाता जुडऩे के बाद यूजर यूपीआई फीचर का इस्तेमाल कर अपने पेटीएम वॉलट में सुरक्षित ढंग से पैसा ऐड कर सकता/सकती है।
यूपीआई का इस्तेमाल कर पेटीएम वॉलट में पैसे ऐड करने के स्टेप्स –

  • पेटीएम ऐप खोलें और ‘पेटीएम वॉलट’ ऑप्शन को चुनें
  • ‘ऐड मनी टू पेटीएम वॉलट’ के बॉक्स में उतना पैसा एंटर करें, जितना आप ऐड करना चाहते हैं
  • प्रोसीड बटन पर क्लिक करें
  • यूजर को वॉलट में पैसा ऐड करने के लिये यूपीआई समेत विभिन्न विकल्प दिखेंगे
  • यूपीआई विकल्प के साथ आगे बढ़ें और अपने वॉलट में पैसा तुरंत ऐड करने के लिये यूपीआई पिन एंटर करें
  • अपडेटेड बैलेंस को चेक करें
    लोग कई कामों के लिये अपने पेटीएम वॉलट बैलेंस का इस्तेमाल कर सकते हैं, जैसे यूटिलिटी बिल का पेमेंट, मोबाइल रिचार्ज (प्रीपेड और पोस्टपेड), डीटीएच और मेट्रो कार्ड का रिचार्ज, आदि। इसका उपयोग रिटेल दुकानों, पेट्रोल पम्पों और अन्य विभिन्न ऑफलाइन और ऑनलाइन दुकानों पर भुगतान के लिये हो सकता है। यूजर्स पेटीएम पर फ्लाइट, ट्रेन और बस टिकटों की बुकिंग, मूवी टिकट खरीदने, सब्सक्रिप्शंस और दवाइयों के लिये भी पेटीएम वॉलट बैलेंस का इस्तेमाल कर सकते हैं। पेटीएम वॉलट से आईआरसीटीसी और दूसरे ट्रैवेल टिकट बुकिंग ऐप्स और वेबसाइट्स पर भी भुगतान किया जा सकता है। पेटीएम वॉलट का बैलेंस फास्टैग और ट्रांजिट कार्ड बैलेंस के रूप में दोगुना भी हो जाता है।

Related posts:

JK Tyre revenue up 31%, crossed Rs.12,000 crore in FY22

हिंदुस्तान जिंक ने कार्यस्थल सुरक्षा बढ़ाने के लिए अपनी तरह का पहला एआई सोल्यूशन लागू किया

अशोक लेलैंड की नवीनतम रेंज ‘एवीटीआर’ उदयपुर के ग्राहकों को डीलिवर

वैल्वोलाइन ने ‘मेकैनिकों’ के लिये उदयपुर में अपनी पहली सुरक्षा पहल लॉन्च की

Hindustan Zinc provides oxygen to local governing bodies in fight against COVID 19

HDFC Bank Strengthens Merchant Offering with Launch of All-In-One POS

रेडक्लिफ लैब्स ने उदयपुर में सैटेलाइट लैब शुरू की

HDFC Bank Parivartan Start-Up Grants to support over 50 start-ups with Rs 20 crore in FY25

Hindustan Zinc’s Samadhan generates Diversified Farm Income of over ₹192 Cr for 1.4 Lakh Farmers

नेक्सस सेलिब्रेशन मॉल ने पेश किया ‘द जंगल टेल्स’

इंदिरा आईवीएफ ने इंपोर्टेड एडवांस्डल टेक्नोलॉजी की मदद से 1 लाख आईवीएफ प्रॉसिजर्स पूरे किये

India’s First Autonomous (Level 1) Premium SUV - MG GLOSTER launched