नेक्सस सेलिब्रेशन मॉल में आर्मी बूट कैम्प शुरु  

उदयपुर : नेक्सस सेलिब्रेशन मॉल में 18 अप्रैल से आर्मी बूट कैम्प की शुरुआत हुई। यह अनूठा आयोजन शहर के लोगों को मिलिट्री-स्टाईल ऐडवेंचर से रूबरू करा रहाहै। यह कैम्प सभी उम्र के आगंतुकों को जोड़ने, चुनौती देने और ऊर्जा देने के लिए डिज़ाइन किया गया है, यह अनूठा अनुभव एक डायनमिक, आर्मी-थीम वाली सेटिंग में हाई-ऑक्टेन मज़ेऔर फिटनेस का वादा करता है।  युवा कैडेट मज़ेदार और सुरक्षित माहौल में रेंगने, बाधा दौड़, चढ़ाई तथा और भी बहुत कुछ रोमांचक अनुभव ले सकते हैं। शारीरिक चुनौतियों के साथ-साथ, बच्चों को आकर्षक कला गतिविधियों के जरिए अपनी रचनात्मकता को ऐक्सप्लोर करने का भी मौका मिलेगा। यह फिटनेस, मस्ती और सीखने के लिए एकदम सही इंतजाम है। आर्मी बूट कैम्प में सेना की शैली की शारीरिक चुनौतियों की एक श्रृंखला होगी, जो ताकत, धीरज और चपलताका परीक्षण करने के लिए डिज़ाइन की गई है। यहां आकर प्रतिभागी मज़ेदार व चुनौतीपूर्ण गतिविधियों में भाग ले पाएंगे, जिससे उन्हें सैन्य अभ्यासों से प्रेरित ऑबस्टेकल कोर्स एवं ट्रेनिंग ड्रिल का वास्तविक अनुभव प्राप्त होगा। आर्मी बूट कैम्प के अलावा, आगंतुक मॉल में अन्य रोमांचक गतिविधियों का आनंद भी ले सकते हैं, जिसमें खरीदारी, मनोरंजन और स्पेशल प्रोमोशन शामिल हैं। ये सभी कदम मॉल के निरंतर प्रयासों का एक हिस्सा हैं ताकि आगंतुकों के लिए इंट्रैक्टिव और अनुभवात्मक कार्यक्रमों की व्यवस्था की जाए, जिनमें भाग लेकर लोग सीखें भी, स्वस्थ भी रहें और इस सब में उन्हें आनंद भीआए।  

Related posts:

सखियों की बनाई ईकोफ्रेण्डली राखी से सजेगी भाईयों की कलाई

Amazon announces Great Indian Festival

Hindustan Zinc Showcases Large Metal Portfolio Driving Automotive Innovation at Bharat Mobility Expo...

चारवी की डॉक्टर बनने की ख्वाहिश

रोटरी क्लब मीरा द्वारा मठ पार्क में सूर्य नमस्कार

Hindustan Zinc inaugurates classroom in Merta school

Limited scope for further interest rate cut: Sakshi Gupta

योग दिवस पर योगाचार्य व योगगुरु सम्मान समारोह

महाराणा प्रताप की आदमकद प्रतिमा का अनावरण

ऋतिक-राकेश रोशन पहली बार एक साथ पर्दे पर, मोबिल1 के साथ दिखाया 'अनफॉरगेटेबल जर्नीज़' का जज़्बा

जीवन तरंग जिंक के संग कार्यक्रम के तहत् किशोरियों को दी मासिक धर्म स्वास्थ्य और स्वच्छता की जानकारी

फसल उत्पादकता एवं मिट्टी के स्वास्थ्य पर जिंक के प्रभावों के अध्ययन के लिए इंटरनेशनल जि़ंक एसोसिएशन ...