कृतज्ञता भाव ही खुशी: प्रशांत अग्रवाल

उदयपुर। नारायण सेवा संस्थान में अपनों से अपनी बात कार्यक्रम में संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने कहा मनुष्य को अपनी कमाई का दसवां अंश जन सेवा के लिए अवश्य खर्च करना चाहिए क्योंकि जो आप समर्पित करेंगे वह किसी न किसी रूप में  द्विगुणित होकर वापिस आपको मिलने वाला है। यह पुण्य के रूप में आपके जीवन को सार्थक कर देगा। उन्होंने कहा लोभ लालच करके पाप के भागी न बनें। 

अग्रवाल ने कहा कि मन बड़ा चंचल है, वह आपसे कोई न कोई शिकायत कर दुनियादारी में डालता रहता है। इसलिए सकारात्मक सोच से उसे नियंत्रित करें। शिकायत हमेशा नकारात्मक विचार से आती हैं। वह हमेशा निराश करती है। ऐसे में  सकारात्मक मानसिकता को विकसित करने का एक शक्तिशाली तरीका है ‘कृतज्ञता’। यानी जीवन में हर चीज के लिए आभार प्रकट करना। जीवन में कैसी भी विषमता आए पर अपने कर्तव्य पथ को नहीं छोड़े। यहीं हमें खुश रखेगा। इस संबंध में अनेक ऋषि मुनियों और महापुरुषों के प्रेरणादायी प्रसंग भी बताये।

समारोह में देश के विभिन्न प्रांतों से सर्जरी व कृत्रिम अंग प्राप्ति के लिए आए दिव्यांगों ने भी अपने विचार साझा किये।

Related posts:

उदयपुर के विवेक बंगाल में कांग्रेस के चुनाव कार्डिनेटर

6 हजार से अधिक स्कूली बच्चों की आँखों की जाँच

नारायण सेवा में अमृत महोत्सव

दुर्लभ बीमारी से ग्रसित किशोर की सफल सर्जरी

हिन्दुस्तान जिंक लगातार दूसरी बार विश्व की सबसे सस्टेनेबल मेटल और माइनिंग कंपनी

हिन्दुस्तान जिंक ने एसएंडपी ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी ईयरबुक 2025 में शीर्ष 1 प्रतिशत रैंकिंग

HDFC Bank’s Vigil Aunty - End of Scam Sale Campaign Wins a Silver Cannes Lions

5,950+ Rural Youth Secure Jobs Through Hindustan Zinc's Zinc Kaushal Kendra

ययाति नाटक के कलाकारों का सराहनीय अभिनय

Hindustan Zinc Wins ‘Company with Great Managers’ Award for Two Consecutive Years

नेक्सस सेलिब्रेशन मॉल ने ‘द ग्लॉस बॉक्स’ के दूसरे संस्करण की घोषणा की

जावरमाता एग्रो एवं घाटा वाली माताजी फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा वार्षिक आमसभा आयोजित