पेटीएम ने वीज़ा , मास्टरकार्ड और रुपे के 28 मिलियन काड्र्स के लिए टोकन व्यवस्था लागू की

उदयपुर। वन97 कम्युनिकेशन लिमिटेड ने घोषणा की कि उसने आरबीआई द्वारा कार्ड-ऑन-फाइल टोकनीकरण (टोकन सिस्टम) पहल में महत्वपूर्ण प्रगति की है। वन97 कम्युनिकेशन लि. भारत की अग्रणी डिजिटल भुगतान और वित्तीय सेवा कंपनी, पेटीएम ब्रांड का स्वामी है। उपभोक्ताओं के लिए ऑनलाइन कार्ड लेनदेन को सुरक्षित बनाने के अपने प्रयास में कंपनी ने वीज़ा, मास्टरकार्ड और रुपे में 28 मिलियन कार्डों को टोकनीकृत किया है। इस तेज गति के साथ, पेटीएम आरबीआई की समय सीमा से पहले सेव किये गए कार्ड डेटा को सुरक्षित करने में सक्षम होगा। पेटीएम ऐप पर मासिक सक्रिय कार्डों में टोकनीकृत काड्र्स का अनुपात 80 प्रतिशत है। यह उपभोक्ताओं के लिए तेजी से चेकआउट की सुविधा देता है और साथ ही सेव किये गए अन्य काड्र्स के मुकाबले इन काड्र्स की सफलता दर भी अधिक है।
पेटीएम के संस्थापक और सीईओ, विजय शेखर शर्मा ने कहा कि पेटीएम सुरक्षित ऑनलाइन भुगतान के लिए प्रतिबद्ध है, और उस दिशा में आरबीआई के आदेशानुसार टोकनीकरण का प्रयास उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। हमने टोकन कार्ड की आवश्यकता को पहचाना और इसे पेटीएम ऐप पर लागू किया। हम अविश्वसनीय सफलता देख रहे हैं और यह भारत की भुगतान प्रणाली को ऑनलाइन पद्धति से जोडऩे के साथ-साथ इसे ग्राहकों के लिए भरोसेमंद और सुरक्षित बनाने में बेहद मददगार साबित होगा। आरबीआई के दिशानिर्देशों के अनुसार, सभी ऑनलाइन व्यापारियों/ई-कॉमर्स स्टोरों को 30 जून, 2022 तक कार्ड-ऑन-फाइल टोकनीकरण सुविधा का पालन करना होगा।

Related posts:

मैकडॉवेल्स नं. 1 यारी के रंग पैक के साथ रंगों का त्योहार अपने घर पर मनाएं

SEA-Solidaridad and Vodafone set up Farmers’ Training Centre at Bundi to support Mustard Farmers

Standard Capital Markets Ltd.Board Approves Allotment of NCDs, Raises INR 15 Cr

दो करोड़वां ट्रक/बस रेडियल टायर तैयार किया

हिन्दुस्तान जिंक वर्ष 2024 के लिए भारत की शीर्ष 50 ग्रेट मैनेजर कंपनियों में

इंटरनेशनल सेंटर फॉर एक्सीलैंस के लिए आईएसडीसी और जेईसीआरसी में समझौता

गुजरात में सबसे कम उम्र के 15 वर्षीय मरीज का हृदय प्रत्यारोपण सिम्स मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल म...

सखी ने महिलाओं को प्रदान किए लघु एवं मध्यम उद्योगों के अवसर

Nexus Celebration Launches  ‘Nexus One’ Mobile App in Udaipur

बूस्ट के नए टीवीसी में महेंद्रसिंह धोनी के साथ महिला एथलीट युवा लड़कियों को देगी क्रिकेट खेलने की प्...

Flipkart partners with 2000+ fashion stores PAN India ahead of the festive season

New report shows teleconsultations up 25% post-lockdown