ट्रक ड्राइवर्स को तम्बाकू के प्रति किया जागरूक

उदयपुर। पेसिफिक डेंटल कॉलेज देबारी के जन स्वास्थ्य दंत चिकित्सा विभाग द्वारा विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को ट्रांस्पोर्ट नगर, प्रतापनगर में ट्रक ड्राइवर्स के लिए तम्बाकू निषेध गतिविधियों का आयोजन किया गया।
इस दौरान भिन्न-भिन्न पोस्टरों एवं जागरूकता सामग्री से आमजन को तम्बाकू के दुष्प्रभावों के साथ ही ट्रक ड्राइवर्स को जागरूक कर व्यसन मुक्ति की शपथ दिलाकर समाज को तम्बाकू मुक्त बनाने का संकल्प लिया। इसके अतिरिक्त पेसिफिक डेन्टल हॉस्पिटल में आने वाले मरीजों के लिए तम्बाकू निषेध से सम्बंधित प्रदर्शनी लगाई। जागरूकता पेम्पलेट्स वितरित किये गए। इस मौके पर डॉ. भगवानदास राय, डॉ. कैलाश असावा एवं डॉ. मृदुला टांक सहित अन्य दंत चिकित्सक मौजूद थे।

Creative from India to the World