स्‍लाइस ने कियारा आडवाणी को बनाया ब्रैंड एंबैसडर

उदयपुर : स्‍लाइस ने बॉलीवुड दिवा और सुपरस्‍टार कियारा आडवाणी को ब्रैंड एंबैसडर बनाने की घोषणा की है। इसके साथ ही, ब्रैंड ने अपना नया और मज़ेदार समर कैम्‍पेन आम का अहसास, सबसे खास भी जारी किया है। स्‍लाइस द्वारा कियारा को ब्रैंड एंबैसडर बनाने का मकसद अपने ग्राहकों के साथ जुड़ाव को और मजबूत करना और साथ ही, देशभर में इस आम-प्रेमियों के पसंदीदा ड्रिंक के तौर पर और लोकप्रिय बनाना है।

इस नए कैम्‍पेन के बारे में  अनुज गोयल, एसोएिट डायरेक्‍टर, स्‍लाइस एंड ट्रॉपिकाना, पेप्सिको इंडिया ने बताया कि हम कियारा आडवाणी को नए ब्रैंड एंबैसडर के तौर पर अनुबंधित करते हुए बेहद खुशी महसूस कर रहे हैं। कियारा ने अपने जबर्दस्‍त अभिनय कौशल और अपने स्‍टाइलिश पर्साेना के दम पर पहचान बनायी है, और हमारे लक्षित ग्राहक वर्ग के बीच उनका फैन बेस काफी बड़ा है। हमें यकीन है कि उनकी लोकप्रियता और आकर्षक व्‍यक्तित्‍व हमें अपने ग्राहकों के साथ और भी सार्थक तरीके से जुड़ने में मदद करेगा।

ब्रैंड की नई फिल्‍म दर्शकों को एक ट्रॉपिकल पैराडाइस में ले जाती है जहां खूबसूरत कियारा आडवाणी अपने बैस्‍ट कम्‍पेनियन के संग एक आकर्षक पीले परिधान में दिखायी दे रही हैं,  युवक कियारा को रिझाने की कोशिश कर रहा है। पृष्‍ठभूमि में एक सुखद और दिलचस्‍प संगीत बज रहा है, स्‍क्रीन कभी युवक पर टिकती है तो कभी कियारा पर जाती है जो एक-दूसरे को देख रहे हैं, युवक कियारा को लुभाने के लिए कियारा के एक्‍शंस की नकल कर रहा है। फर्क सिर्फ इतना है कि उसके हाथ में किसी अन्‍य मैंगो ड्रिंक की बॉटल है और वह उसे स्‍लाइस की तरह दिखाने की कोशिश में है। तभी दर्शकों को दिखायी देता है कि कैसे कियारा स्‍लाइस के घूंट भर रही है और खुद को इस स्‍वादिष्‍ट पेय में डुबो रही है। अब तक वह युवक खुद को कियारा का सबसे प्रिय बनाने की कोशिश में नाकाम पाता है, और खुद स्‍लाइस के सामने घुटने टेक देता है, कियारा कहती है कि वह चाहे जितनी भी कोशिश कर ले, लेकिन स्‍लाइस ही उसके लिए सबसे खास है!

Related posts:

अब 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगी होम वोटिंग सुविधा

नि:शुल्क दन्त चिकित्सा शिविर सम्पन्न

कलक्टर ने दिखाई संवेदनशीलता

ज्योत्सना को पीएचडी की उपाधि

108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियां अंतिम चरणों में

हिंदुस्तान जिंक ने ग्रीन लॉजिस्टिक्स के लिए ईवी ट्रकों के उपयोग हेतु इनलैंड ईवी ग्रीन सर्विसेज के सा...

Innovative term product from ICICI Prudential Life offers life cover to individuals with health cond...

डॉ. विक्रम शाह “हेल्थकेयर पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर 2023” से सम्मानित

राजस्थान और मध्यप्रदेश से जुड़े मुद्दों पर मध्यप्रदेश और राजस्थान के राज्यपालों की संयुक्त बैठक आयोज...

पारस जे. के. हॉस्पिटल में नि:शुल्क बहुआयामी चिकित्सा शिविर का आयोजन आज से

हिन्दुस्तान जिंक को खनन क्षेत्र में देश की पहली महिला माइन रेस्क्यू प्रशिक्षित टीम का गौरव

रक्तदान शिविर में 73 यूनिट रक्त संग्रहित