पहल जैन ने खेलो इंडिया लीग में जीता रजत पदक

उदयपुर। उदयपुर निवासी 13 वर्षीय पहल जैन ने पेंचक सिलेट खेलो इंडिया लीग (नॉर्थ जोन) में उत्तरप्रदेश की ओर से खेलते हुए रजत पदक जीता है। वह आगरा के एयर फोर्स क्लब की खिलाड़ी हैं। 58 किलोग्राम जूनियर वर्ग फाइनल में पहल का सामना जम्मू कश्मीर की प्रतियोगी से हुआ था। 10 से 12 फरवरी को आगरा में आयोजित इस  प्रतियोगिता में लगभग 600 खिलाड़ियों ने भाग लिया। विगत 2 वर्षों में पहल ने लगातार रोहतक (हरियाणा) एवं नांदेड़ (महाराष्ट्र) में खेले गए नेशनल में स्वर्ण पदक जीते हैं। पहल आगरा के केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 में कक्षा 7 की छात्रा है। उनके पिता कपिल जैन आगरा एयरफोर्स में तैनात हैं तथा माता अंकिता जैन वहीं एयरफोर्स विद्यालय में अध्यापिका हैं। उन्होंने बताया कि पहल 4 वर्ष की उम्र से ही मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण ले रही है तथा उसने ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट भी हासिल किया है। पहल का सपना है कि वह महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य करे एवं उन्हें सेल्फ डिफेंस की टेक्नीक सिखाते हुए समाज में अच्छा स्तर आने के लिए प्रेरित करे। उनकी इस उपलब्धि पर घर में खुशी का माहौल है।पहल के दादा अजीत जैन मूलतः भाणदा,(खेरवाड़ा) के रहने वाले हैं।

Related posts:

नारायण सेवा का दो दिवसीय निःशुल्क दिव्यांग विवाह 8 से, पीले चावल देने शुरु

जावर स्थित जिंक फुटबॉल स्कूलों में ग्रासरूट प्रशिक्षण फिर से शुरू

डीएस ग्रुप का प्रोजेक्ट ‘वाटर इकोनॉमिक जोन‘ सर्टिफिकेट आॅफ रेकग्निषन से पुरूस्कृत

उड़ीसा की उपमुख्यमंत्री प्रवाती की डॉ. लक्ष्यराज सिंह से शिष्टाचार भेंट

धर्मराजजी बावजी मंदिर के जीर्णाेद्धार का कार्यक्रम 18 से

हिन्दुस्तान जिंक में कार्यरत 55 प्रतिशत एक्जीक्यूटिव इंजीनियर मिलकर कर रहे भविष्य का निर्माण

उप मुख्यमंत्री दियाकुमारी पहुंचीं उदयपुर

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

देवेन्द्र सिंह राव की कृति तुम्हारे लिए का विमोचन

उदयपुर मेंं कोरोना अर्श से फर्श की ओर

बामनिया कलां में वृक्षारोपण

एक फ्रैंडी ‘खम्मा घणी’ - फ्रैंडी ने उदयपुर में सॉफ्ट लॉन्च कार्यक्रम के जरिये राजस्थान में अपनी परिस...