कागज की थैलियां बांट लोगों को किया जागरूक

उदयपुर। रोटरी क्लब उदयपुर मीरा द्वारा मंगलवार को ‘नो यूज पॉलीथिन’ के तहत पंचवटी में कागज के बैग का विमोचन किया गया।
रोटरी क्लब उदयपुर मीरा की अध्यक्ष सुषमा कुमावत, सचिव अर्चना व्यास, पूर्व अध्यक्ष विजयलक्ष्मी गलूंडिया तथा मधु सरीन द्वारा देहली गेट सब्जी मंडी में थेले वालों और सब्जी विक्रताओं को प्लास्टिक की पॉलिथिन के स्थान पर कपड़े और कागज के बैग में फल, सब्जी देने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान 2000 कागज के बैग वितरित किये गए। इस दौरान सुषमा कुमावत ने कहा कि पॉलिथिन के उपयोग से आज हमारा पर्यावरण खत्म हो रहा है। हमें प्लास्टिक की पॉलिथिन के उपयोग से बचना चाहिए। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे जब भी घर से सब्जी या अन्य सामान लेने के लिए निकले, साथ में कपड़े का थैला लेकर निकले और जिस सामान की खरीददारी करें उसे पॉलिथिन में लेने की बजाय थैले में।

Related posts:

उदयपुर सूचना केंद्र में नेशनल बुक ट्रस्ट की पुस्तक मेले का भव्य समापन

Udaipur gears up for Vedanta Zinc City Half Marathon by Hindustan Zinc

उदयपुर होम शेफ़्स चैम्पीयन्शिप के विजेता सम्मानित

जिंक द्वारा सामुदायिक विकास कार्यक्रमों से समुदायों का कायाकल्प

जो आदत है वही पर्याप्त है : मुनि संबोधकुमार ‘मेधांश’

''छूना मना है” मुहिम का आगाज़

महाराणा मेवाड़ फाउण्डेशन का 41वाँ वार्षिक विद्यार्थी सम्मान समारोह

जाग्रत हनुमानजी को धराया छप्पन भोग

6 हजार से अधिक स्कूली बच्चों की आँखों की जाँच

कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम यूजिंग वर्डप्रेस पर एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन

Hindustan Zinc concludesthe 46th Mohan Kumar Mangalam (MKM) Football Tournament in Zawar, Rajasthan

Hindustan Zinc Transforming the Lives of over 2 Lakh Underprivileged and Specially Abled Children