पीआईएमएस में ह्रदय की दुर्लभतम सर्जरी

उदयपुर। पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, (पीआईएमएस) हॉस्पिटल उमरड़ा के चिकित्सकों ने ह्रदय की दुर्लभतम सर्जरी से मरीज को जीवनदान दिया है। यह उदयपुर संभाग की प्रथम दुर्लभतम सर्जरी है।
पीआईएमएस के चेयरमेन आशीष अग्रवाल ने बताया कि भीलवाड़ा निवासी 60 वर्षीय मरीज को चार महीने पहले हार्ट अटैक आया था। छाती में दर्द, घबराहट और श्वांस फूलने के कारण वह अपने दैनिक कार्य नहीं कर पा रहा था। इस बीच मरीज ने कई चिकित्सालयों में अपना उपचार करवाया परन्तु उसकी हालत में कोई सुधार नहीं आया। गत दिनों मरीज को पीआईएमएस हॉस्पिटल में लाया गया। यहां जांच में पता चला कि मरीज की दोनों धमनियों में रूकावट (ब्लॉकेज) थी। दिल के बीच की दीवार कटने से एक बड़ा छेद भी हो गया था। हार्ट अटैक की वजह से हार्ट पंपिंग भी खराब हो गई थी और दोनों वॉल्व में सीवियर लीकेज हो गया था। ह्रदय में इतनी जटिलताएं होने के बावजूद पीआईएमएस में एक ही बार में उसकी पूर्ण सर्जरी की गई। इसमें दोनों वॉल्व को रिपेयर करना, बायपास तथा हार्ट के बड़े चेम्बर को खोले बिना दिल के छेद को पूर्ण रूप से ठीक करना शामिल था। सर्जरी कार्डियक व वेस्कुलर सर्जरी विभाग के हेड डॉ. सुदीप चौधरी द्वारा गई। सर्जरी में डॉ. विपिन सिसोदिया व टीम का सहयोग रहा। डॉ. चौधरी के अनुसार यह एक दुर्लभतम ऑपरेशन था जिसे सफलतापूर्वक पूरा किया गया। मरीज पूर्णतया स्वस्थ है और उसे हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

Related posts:

विश्व दिव्यांगता दिवस पर नारायण सेवा के दिव्य संकल्प

मनसुख हिरण हत्याकांड की एनआईए, सीबीआई से जांच की मांग

विश्व आदिवासी दिवस पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का उदयपुर में भव्य स्वागत

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा खरबडिया में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 200 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित

पिम्स हॉस्पिटल उदयपुर  में फ़ौरन बौडी के कारण बार-बार फेफड़ों के संक्रमण के अनोखे मामले का सफलतापूर्...

पिम्स हॉस्पिटल उमरड़ा में बच्चे की अत्यंत दुर्लभ सफल सर्जरी

श्रीमाली समाज हरतालिका तीज सामूहिक उद्यापन - 1000 गौरनियों के लिए सुहाग सामग्री की पैकिंग, मातृशक्ति...

डॉ. महेन्द्र भानावत को मारवाड़ रत्न समान

हिंदुस्तान जिंक ने भारत के सबसे अधिक भार वाले ट्रांसमिशन स्टील पोल स्ट्रक्चर के लिए जिंक की आपूर्ति ...

नारायण सेवा अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व सेमिनार सम्बोधित करेंगे

200 नव आगन्तुक एम.बी.बी.एस. विद्यार्थियों का स्वागत एवं वाइट कोट सेरेमनी

लघु उद्योग भारती ने शोभागपुरा सरकारी विद्यालय में किया कंप्यूटर सिस्टम भेंट