प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गिरनार रोपवे का उद्घाटन किया

यह परियोजना रोजगार के नए अवसर का सृजन करेगी – नरेंद्र मोदी

उदयपुर, 24 अक्टूबर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जूनागढ़ में गिरनार रोपवे परियोजना का उद्घाटन किया। इस रोपवे से सौराष्ट्र में पर्यटन और संबंधित क्षेत्रों में विकास को गति मिलेगी।
2.3 किमी का गिरनार रोपवे दुनिया में मंदिर के लिए सबसे लंबा रोपवे है जिसे यात्री रोपवे के अग्रणी उषा ब्रेको लिमिटेड द्वारा 130 करोड़ के निवेश के साथ विकसित किया गया है। प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली से रोपवे का उद्घाटन किया। इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री श्री विजय रूपानी, उपमुख्यमंत्री श्री नितिन पटेल, वरिष्ठ मंत्री, और उषा ब्रेको के अध्यक्ष प्रशांत झवर गिरनार में उपस्थित थे।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि यह विश्वस्तरीय रोपवे लोगों के लिए गिरनार की यात्रा को सुविधाजनक बनाएगा। पहले गिरनार पर चढऩे में 5-7 घंटे लगते थे लेकिन अब रोपवे की सहायता से केवल 7-8 मिनट ही लगेंगे। इससे ज्यादा संख्या में भक्त और पर्यटक गिरनार की यात्रा कर सकेंगे। यह साहसिक गतिविधियों को बढ़ावा देगा। मुझे इस बात की भी खुशी है कि यह परियोजना स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अधिक अवसर उत्पन्न करेगी।
इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री श्री विजय रूपानी ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अष्टमी के शुभ अवसर पर रोपवे का उद्घाटन किया है। वरिष्ठ नागरिक, बच्चे, महिलाएं और अन्य जो पहले गिरनार जाने में सक्षम नहीं थे, वे विश्वस्तरीय रोपवे के माध्यम से वहां जा सकेंगे। वर्षों से गिरनार के मंदिरों में लाखों लोगों को ले जाने वाले डोलीवालों को मैं आभार व्यक्त करता हुं।
इस विकासकार्य पर टिप्पणी करते हुए उषा ब्रेको के प्रबंध निदेशक अपूर्व झवर ने कहा कि गिरनार रोपवे का उद्घाटन हम सभी के लिए गौरव का क्षण है। रोपवे की मदद से गिरनार पर मंदिरों तक पहुंचने के लिए समय की बचत होगी। यह लाखों भक्तों के लिए गिरनार की यात्रा को सुविधाजनक बना देगा और सौराष्ट्र में पर्यटन क्षेत्र को प्रोत्साहन भी देगा। इसके बाद मुख्यमंत्री विजय रूपानी और अन्य अग्रणियों ने रोपवे में यात्रा की और गिरनार के अम्बाजी मंदिर में प्रार्थना की।
गिरनार रोपवे देश के सबसे आधुनिक यात्री रोपवे में से एक है और इसमें नौ टॉवर शामिल हैं। इसमें कांच के फर्श वाले केबिन सहित 25 केबिन में एक समय में आठ यात्रियों को ले जाने की क्षमता है। गिरनार रोपवे एक घंटे में 800 और एक दिन में 8,000 लोगों की फेरी लगा सकेगी। उषा ब्रेको देश में यात्री रोपवे की अग्रणी है। यह हरिद्वार में मां चंडी देवी, गुजरात में पावागढ़ और अंबाजी, केरल में जटायुपुरा और मालमपुझा और ओडिशा में मां तारा तारिणी में रोपवे संचालित करता है। ये रोपवे सालाना 80 लाख से अधिक लोगों को वहन करते हैं।

Related posts:

फील्ड क्लब में पिकल बॉल कोर्ट और बॉक्स क्रिकेट के आगाज के साथ खिलाड़ियों को नवाजा

गणतंत्र दिवस पर डिजिटल पत्रकार घनश्याम सिंह राव सम्मानित

Hindustan Zinc observes 37th Road Safety Month with extensive community outreach and workforce engag...

गणेश विसर्जन का गुलाब रूप में प्रगटीकरण

शेफ दयाशंकर शर्मा ने लंदन में रेस्टोरेंट हेरिटेज के साथ लॉन्च किया डिलीवरी और होम डाइनिंग अनुभव

राष्ट्रीय नवाचार पर्यावरणीय जागरूकता के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित करने पर महाराणा मेवाड़ पब्लिक स...

नारायण सेवा संस्थान ने दी श्रद्धांजलि

सुखाड़िया वि.वि.पेंन्शनर्श सोसाइटीज के 51 सदस्य जयपुर में होने वाले धरना-प्रदर्शन के लिए रवाना

संसद में उदयपुर सांसद डॉ रावत का सुझाव भारत सरकार ने माना, ग्राम सभा में बनेगा विकसित ग्राम का प्लान

कोरोना के खात्मे के लिए बड़लेश्वर महादेव मंदिर में यज्ञ और विशेष पूजा

विश्व जल दिवस पर संगोष्ठी आयोजित

पेप्सी् ने वैलटाइन डे के मौके पर जारी की नई डिजटल फिल्म