राज्यपाल कलराज मिश्र को श्रीकृष्ण शर्मा द्वारा सृजित पुस्तक ‘’मूर्धन्य साहित्य सृजक’’ भेंट

जयपुर। साहित्यिक संस्था ‘शब्द संसार’, जयपुर के अध्यक्ष एवं प्रतिष्ठित साहित्यकार श्रीकृष्ण शर्मा (Shrikrishna Sharma) द्वारा सृजित पुस्तक ‘’मूर्धन्य साहित्य सृजक’’ आज राजभवन में राज्यपाल कलराज मिश्र (Governor Kalraj Mishra) को भेंट की गई।
राज्यपाल मिश्र ने पुस्तक का अवलोकन किया और इसकी विषय वस्तु की सराहना करते हुए हिन्दी साहित्य के उन्नयन की कामना की। इस अवसर पर मौजूद भाषाविद डॉ. नरेन्द्र शर्मा कुसुम ने पुस्तक में वर्णित देश के लब्ध प्रतिष्ठ कवियों के लोकप्रिय गीतों को उद्धरित करते हुए बताय कि आज ऐसे गीतों की गति मंद हो गई है । संवाद के दौरान शुद्ध हिन्दी की वर्तनी का प्रश्न भी आया जिसके लिए श्रीकृष्ण शर्मा निरन्तर प्रयासरत हैं। प्रसिद्ध स्तंभकार ललित शर्मा अकिंचन ने लेखक श्रीक़ृष्ण शर्मा और भाषाविद डॉ. कुसुम का परिचय दिया। गौरतलब है कि पुस्तक में सर्वश्री बालस्वरूप राही, उदयभानु हंस, डॉ. ताराप्रकाश जोशी, गीतकार गुलजार, महाकवि कन्हैयालाल सेठिया, रामनाथ कमलाकर, डॉ. नरेन्द्र शर्मा कुसुम, इकराम राजस्थानी, डॉ. गार्गी शंकर मिश्र ‘मराल’, वीर सक्सेना, गोपालदास मुदगल, डॉ. मूलचन्द्र पाठक और शायर डॉ.फराज हामिदी जैसे साहित्यकारों की रचनाएँ शामिल की गई हैं।

Related posts:

जावर ग्रुप ऑफ़ माइन्स द्वारा बच्चों और अभिभावकों को पुस्तकों से जोड़ने हेतु बाल मेले का आयोजन

HDFC Bank launches‘Car-loan Mela’

आईटीसी होटल्स द्वारा देश की पहली ममेंटोज़ प्रॉपर्टी, ममेंटोज़ उदयपुर का शुभारंभ

100 दिवसीय कार्य योजना के कार्यों को समय पर पूर्ण कराएं : जिला कलक्टर

मतदान दल आत्मविश्वास के साथ काम करें, अतिविश्वास से नहींः जिला निर्वाचन अधिकारी

प्रत्येक माता नवजात को सही पोजीशन में स्तनपान कराए : डॉ. सरीन

राजस्थान के युवाओं के लिए आईस्टार्ट आइडियाथॉन 6 शहरों में शुरू

फील्ड क्लब कार्निवल : खिताबी मुकाबलों के साथ सात दिनों से चल रहे रोमांच को विराम

एनीमिया जागरूकता कार्यक्रम में दी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी

जिओमार्ट ने फेस्टिवल फिएस्टा कीे शुरुआत की

डॉक्टर्स डे पर डॉक्टर्स सम्मानित

रामकथा के तीसरे दिन शिव विवाह