फतहनगर रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प

प्रधानमंत्री ने पुनर्विकास कार्य का वर्चुअली किया शिलान्यास
जिला कलक्टर सहित जनप्रतिनिधि हुए शामिल
उदयपुर।
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत उदयपुर जिले के फतहनगर रेलवे स्टेशन का कायाकल्प होगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देश भर के 554 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास तथा 1500 रेलवे ओवर ब्रिज, अंडर ब्रिज कार्यों का वर्चुअली लोकार्पण-शिलान्यास किया। इसमें फतहनगर स्टेशन भी शामिल है। फतहनगर में आयोजित शिलान्यास समारोह में जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल सहित जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की।
उदयपुर सिटी स्टेशन अधीक्षक शरद पुरोहित ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चयनित 554 स्टेशन में राजस्थान से फतहनगर सहित कुल 21 स्टेशन शामिल हैं। सोमवार को फतहनगर स्टेशन पर शिलान्यास समारोह हुआ। इसमें प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल, विधायक मावली पुष्कर लाल डांगी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत, नगर पालिका फतहनगर की चेयरपर्सन मंजूलता देवी, समाजसेवी चंद्रगुप्तसिंह, नरेंद्र सिंह ओसलिया, गणपतलाल स्वर्णकार, राधेश्याम बाघला, कैलाश गाडरी, रतन सिंह कितावत, मुकेश खटीक, ऋतु अग्रवाल आदि बतौर अतिथि मौजूद रहे। रेलवे के वरिष्ठ मण्डल इंजीनियरिंग अधिकारी संदीप ढिंगरा सहित अन्य ने अतिथियों का स्वागत किया। पुरोहित ने बताया कि फतहनगर स्टेशन का 18.50 करोड़ रूपए की लागत से सिटी सेंटर के रूप में पुनर्विकास किया जाएगा। इसमें रूफ प्लाजा, शॉपिंग जोन, फूड कोर्ट, बच्चों के खेलने का क्षेत्र आदि सुविधाएं विकसित होंगी। अलग-अलग प्रवेश द्वार और निकास द्वार, बहुस्तरीय पार्किंग, लिफ्ट, एस्केलेटर, लाउज, प्रतीक्षालय, टै्रवलेटर, दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाएं भी शामिल हैं।

Related posts:

फ्लिपकार्ट कर रहा है भारतीय कारीगरों को सपोर्ट देने के लिए 74वें गणतंत्र दिवस के मौके पर चौथे ‘क्राफ...

Hindustan Zinc's four business units bags 19 awards at the 33rd MEMC (Mines Environment & Mineral Co...

2 times National Film Award Winning Director Kaushal Oza’s much-awaited short film‘The Miniaturist o...

तिलकायतश्री एवं श्री विशाल बावा ने प्रभु को आरोगाया छप्पन भोग

डॉ. लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ उन महाराणा प्रताप के वंशज हैं जिन्होंने अपना सर्वस्व सनातन धर्म की रक्षा, स...

सहारा समूह को इस साल समस्याओं से राहत की उम्मीद, रीयल्टी क्षेत्र में जुड़े दो बड़े निवेशक

हिन्दुस्तान जिंक के सहयोग से ऐतिहासिक गोरा बादल स्टेडियम का सर्वागिंण विकास शहरवासियों के लिए बडी सौ...

एक लाख से अधिक लोगो ने बालविवाह से आज़ादी के लिये ली शपथ

हार्टफुलनेस योग महोत्सव 1 अप्रैल से

Paytm launches Daily DTH Dhamaal offer for recharges during IPL 2022 season winners to get cashback ...

PNB MetLife Strengthens Presence in Udaipur with New Branch Opening

डॉ. बी. एल. कुमार सांई तिरूपति विश्वविद्यालय के प्रेसिडेन्ट (वाईस चान्सलर) बने