राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बालाथल में समस्याओं का अम्बार

कक्षा कक्ष और पेयजल की कमी से बच्चों का भविष्य अंधकार में

उदयपुर । जिले के वल्लभनगर ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बालाथल में अधूरी एवं अपूर्ण चार दिवारी है। विद्यालय के मेन गेट से सीसी सड़क का अभाव है, जिससे वर्षा काल में जल भराव की समस्या होने से नौनिहालों को विद्यालय तक आने में समस्या का सामना करना पड़ता है ।


विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रेरणा जैन ने बताया कि आवारा पशु वृक्षों आदि को नुकसान पहुंचाते हैं तथा उच्च माध्यमिक स्तर का विद्यालय होने के बावजूद भी विद्यालय में कक्षा कक्षों की कमी है जिससे एक ही कक्षा कक्ष में तीन चार कक्षाओं को एक साथ बैठना पड़ता है। साथ ही पेयजल की कमी होने से बच्चों के पेयजल हेतु, पोषाहार निशुल्क दूध बनाने एवं बर्तन साफ करने आदि सभी कार्य बाधित हो रहे हैं । स्थानीय गांव वालों एवं विगत में एसडीएमसी में प्रस्ताव लेकर समय समय पर उच्च अधिकारियों को पत्र भी प्रेषित किए जा चुके हैं लेकिन इन समस्याओं का अभी तक उचित समाधान नहीं हुआ है ।

Related posts:

गठिया एवं जोड़ रोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संसदीय राजभाषा की उपसमिति सदस्यों ने की डॉ लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से भेंट 

मोटोरोला ने ऐज 40 नियो और मोटो जी54 फाइव जी सहित अपने स्मार्टफोन्स पर जबरदस्त डिस्काउंट की घोषणा की

दुर्लभ द्विलिंगीय नवजात को पीआईएमएस उमरड़ा में मिली राहत

सिटी पैलेस के जनाना महल में कला और संगीत पर हुई कार्यशाला ‘अभिव्यक्ति’

Motorola launches edge 70 in India

HDFC Ltd. to merge into HDFC Bank effective July 1, 2023

Hindustan Zinc and JNCASR Collaborate for New-Age Zinc-Based Battery Technologies

हिन्दुस्तान जिंक के ‘ऊंची उड़ान’ कार्यक्रम ने दिये पर, सपनों ने भरी उड़ान

नमो नमो शंकरा…उई अम्मा-उई अम्मा पर झूमे स्टूडेंट

बाघदड़ा नेचर पार्क में मगरमच्छ संरक्षण के लिए हिन्दुस्तान जिंक ने किया 5 करोड़ का सहयोग

डॉ लक्ष्यराज सिंह मेवाड को अपने जन्मदिन पर पिता की याद सताती रही