राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने दिवंगत राजमाता साहिबा विजयराज कुमारी जी मेवाड़ को श्रद्धांजलि अर्पित की

उदयपुर। राजस्थान के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री प्रेमचंद बैरवा एवं रीवा, मध्यप्रदेश के पूर्व राजपरिवार सदस्य श्री पुष्पराज सिंह रीवा ने उदयपुर राजमहल पहुंचकर दिवंगत राजमाता साहिबा विजयराज कुमारी जी मेवाड़ को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।


इस अवसर पर उन्होंने श्रीजी हुजूर डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से भेंट कर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत राजमाता साहिबा की स्मृतियों का स्मरण करते हुए शोकाकुल मेवाड़ परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा दिवंगत आत्मा की शांति एवं सद्गति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।