राजस्थान के अपने खास को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रतिष्ठित अवार्ड

उदयपुर। बीते साल आयोजित सुब्रतो कप यू-17 इंटरनेशनल फुटबाल टूर्नामेंट में चमकदार खेल दिखाने वाले जिंक फुटबाल अकादमी के कप्तान मोहम्मद अदनान ने राष्ट्रीय सुब्रतो कमिटि का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। अदनान ने अपने शानदार खेल और कप्तानी के दम पर गोवा, तमिलनाडु, चंडीगढ़ और बीते साल की उपविजेता अफगानिस्तान जैसी टीमों के खिलाफ अपनी टीम की अगुवाई की थी और अपनी कप्तानी में हिंदुस्तान जिंक की फुटबाल टीम इस टूर्नामेंट को यादगार बनाने में सफल रही थी।
सुब्रतो कमिटि ने पूरे टूर्नामेंट में अदनान के शानदार खेल से प्रभावित होकर उन्हें देश के टॉप-25 फ्यूचर प्लेअर्स की सूची में शामिल किया है। साथ ही अदनान को सुब्रतो मुख्रर्जी स्पोटर्स एजुकेशन सोसाइटी की ओर से गुरुवार को 25 हजार रुपये की स्कालरशिप राशि का चेक प्रदान किया गया। अदनान को मिली यह उपलब्धि जिंक फुटबाल के लिए खास है क्योंकि जिंक फुटबाल अकादमी की टीम ने पहली बार किसी राष्ट्रीय स्तर के बड़े टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था। जिंक फुटबाल टीम के खिलाडिय़ों ने अपने शानदार खेल और प्रतिभा के दम पर सबको प्रभावित किया और यह साबित किया कि जिंक फुटबाल आने वाले समय में राजस्थान का ही नहीं बल्कि पूरे देश में फुटबाल के क्षेत्र में क्रांति लाने में सफल होगा।
हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील दुग्गल ने कहा कि हमें अपने कप्तान अदनान और पूरी जिंक फुटबाल टीम पर गर्व है। दो साल पहले इस क्लब की स्थापना के बाद से हमने इसे लेकर जितने भी प्रयास किए हैं, उनका परिणाम शानदार है और हमें यकीन है कि हम अपने प्रदर्शन के दम पर आने वाले समय में भी कई पुरस्कार और सम्मान हासिल करने में सफल होंगे। उन्होंने कहा कि जिंक फुटबाल अकादमी ट्रेनिग के लिए तैयार है। ट्रेनिंग के दौरान अकादमी के आस-पास सुरक्षा के सभी मानकों का पालन किया जाएगा।

Related posts:

Nexus Celebration Mall to host ChotaBheem & Chutki

लैंड रोवर ने 69.99 लाख रुपए से नई डिफेंडर की बुकिंग्स शुरु की

राजस्थान का पुनर्जागरण: विरासत संरक्षण और सतत पर्यटन के लिए एक सुंदर योजना

भारत में स्टार्टअप इकोसिस्टम के लिए श्रेष्ठ समय

सोने के बढ़ते दामों के बीच मेलोरा ने राहत दी, अक्षय तृतीया रेंज लॉन्‍च की

21 Women Trainees secure 100 % Placement in renowned companies through Hindustan Zinc’s Zinc Kaushal...

मौद्रिक नीति पर एचडीएफसी बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री अभीक बरुआ की टिप्पणी

जगदगुरु शंकराचार्य के सान्निध्य में 54 कुण्डीय मां बगलामुखी आराधना महायज्ञ की पूर्णाहुति

Vedanta Spark ties up with CII’s Centre of Excellence for Innovation, Entrepreneurship & Startups pr...

शीतला माताजी को लगाये ठण्डे नैवेद्य के भोग

सिटी पैलेस में होलिका रोपण

JK Tyre achieved highest ever revenues in Q3FY22