पांच लोगों को निशुल्क कृत्रिम हाथ लगाए

उदयपुर। रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर मीरा एवं इनाली फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में गुरूवार को ओरिएंटल पेलेस रिसोर्ट में समाजसेवी के. जी. गट्टानी की स्मृति में पांच लोगों को निशुल्क कृत्रिम हाथ लगाए गए।
रोटरी क्लब ऑफ मीरा की अध्यक्ष सुषमा कुमावत ने बताया कि कोहनी के नीचे कटे हाथ वाले पांच महिला-पुरुष को इनाली फाउण्डेशन द्वारा निर्मित बेट्री चलित हाथ लगाए गए। यह हाथ निकालने व लगाने में अत्यंत सरल, सहज, मजबूत, टिकाऊ एवं बहुउपयोगी है। इससे 5-7 किलो वजन उठाया जा सकता है। हैंडपंप चलाने, मोटरसाइकिल चलाने के साथ रोजमर्रा के दैनिक कार्य आसानी से किये जा सकते हैं। निशुल्क हाथ लगवाने आई लीला के दोनों हाथ नहीं थे। उसे एक कृत्रिम हाथ लगाया गया तो वह भावुक हो गई। लीला ने कहा कि श्रद्धा गट्टानी ने अपने ससुरजी के प्रति जो श्रद्धा व्यक्त की उसके लिए हम नतमस्तक हैं। कार्यक्रम में क्लब की ओर से प्रियंका कोठारी, एम. बी. सिंह, सुनील, तारिका भानु प्रताप मौजूद थे।

Related posts:

साई तिरुपति विश्वविद्यालय में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय खनन को आधुनिक तकनीक प्रदान करने के उद्धेश्य से प्रदेश का पहला प्लांट भीलवाड...

महावीरम् अपार्टमेंट में भक्ति, कला और संस्कृति से सराबोर गरबा उत्सव का भव्य समापन

सिटी पैलेस म्यूज़ियम में ‘धरोहर’ कला प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ

फील्ड क्लब क्रिकेट कार्निवाल 2025 सीजन-4 के फाइनल मुकाबले होंगे रोमांचक

पिम्स मेवाड़ कप का तीसरा सीजन : हूटिंग, उल्लास के साथ दिल्ली चैलेंजर्स ने जीता खिताब

दीपक के जीवन में उजाला

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ की भेंट

पीआईएमएस हॉस्पीटल उमरड़ा में पोस्ट-लिंग्पल मरीज की सफल कोकलियर इम्प्लांट सर्जरी

माता-पिता अपने बच्चों की शारीरिक बनावट के बजाय उनके आंतरिक गुण एवं दक्षता को महत्व दें : राजेंद्र गा...

Hindustan Zinc accelerates research in emerging Zinc Battery technology

उदयपुर में गुरूवार को मिले 4 कोरोना संक्रमित, एक की मृत्यु