जावर माइंस की सखी महिलाओं ने मनाया सखी उत्सव

उदयपुर। हिन्दुस्तान जिंक एवं मंजरी फाउण्डेशन द्वारा जावर माइंस में सखी उत्सव आयोजित किया गया । इस अवसर पर जावर माइंस के एसबीयू डायरेक्टर किशोर कुमार ने कहा कि ग्रामीण महिलाएं अधिक से अधिक सखी कार्यक्रम से जुड़कर इसका लाभ लेे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण महिलाऐं भी स्वयं की पहचान बनाकर मुकाम हाॅसिल कर आत्मनिर्भर बनें ताकि परिवार की आय में वृद्धि के साथ जिम्मेदारी को निभाने की अहम् भूमिका निभा सकंे । उन्होंने कहा कि नारी आज के युग में सषक्त है , वो सृजन करती है, परिवार का पालन पोशण ही नहीं वरन् राष्ट्र् के विकास में अपना अहम योगदान निभा रहीं है। उपस्थित सखी समूह की महिलाओं आव्हान किया कि वे देश का भविष्य है, स्वयं को सक्षम बनाते हुए देश के सर्वागीण विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देना है ।
इस अवसर पर हिन्दुस्तान जिंक जाॅवर मांईस मजदूर संघ के यूनियन अध्यक्ष लालू राम मीणा ने कहा कि हिन्दुस्तान जिंक व मंजरी फाउण्डेषन के संयुक्त तत्वावधान में जाॅवर मांइस के आस-पास की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में उनको आर्थिक रूप से सषक्त करने में छोटी-छोटी बचत के माध्यम से एक बड़ी राशि संग्रहित कर उनकी दैनिक जीवन की आवष्यकताओं की पूर्ति हेतु उनकों अब किसी और का इंतजार नहीं करना पड़ता है वे खुद स्वयं सहायता समूह के माध्यम से अपनी आवष्यकताओं की पूर्ति कर सकती है ं। इस प्रकार के कार्यक्रम में ग्रामीण माताऐं बहिनें अधिक से अधिक भाग लेकर उनका उत्साहवर्धन किया जा रहा है और वो अब आगे आने लगी है यही विकास की एक तस्वीर है ।
इस अवसर पर सखी फाउण्डेषन की अध्यक्षा मंजू मीणा ने जाॅवर ब्लाॅक में हिन्दुस्तान जिंक के सहयोग से मंजरी फाउण्डेषन द्वारा की जा रहीं गतिविधियो की जानकारी सभी महिलाओं व अतिथियों के समक्ष रखीं । कुल बचत, ब्याॅज एवं ऋण आदि के संदर्भ में महासंध के वित्तिय आंकेड़े प्रस्तुत किए । कार्यक्रम के दौरान महिलाओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाॅं दी गई । साथ ही कब्बडी, चम्मच दौड़, कूर्सी दौड़, और रस्साकस्सी का आयोजन किया गया । इस अवसर पर प्रकाष मीणा – सरपंच जावर, गौतम मीणा-सरपंच – सींघटवाड़ा, नेवातलाई सरपंच – किशन मीणा , औड़ा सरपंच – दिनेश मीणा , सीएसआर टीम एवं जिं़क के अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts:

जावरमाता एग्रो एवं घाटा वाली माताजी फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा वार्षिक आमसभा आयोजित

संवेदनशीलता एवं जागरूकता अभियान आयोजित

हिंदुस्तान जिंक द्वारा प्ले ग्राउण्ड का शिलान्यास

हिन्दुस्तान जिंक द्वारा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

प्रवासी कुमावत क्षत्रिय समाज समिति के पदाधिकारी ने ली शपथ

सादगी से मनेगा सगसजी बावजी का जन्मोत्सव

हिंदुस्तान जिंक की पहली महिला माइन रेस्क्यू टीम 13वीं अंतर्राष्ट्रीय माइन रेस्क्यू प्रतियोगिता में भ...

हिन्दुस्तान जिंक और सिलॉक्स इंडिया ने इकोजे़न के साथ लो-कार्बन मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए ...

छात्र नेता ऋषि उपाध्याय की 34वीं जयंति पर 191 यूनिट किया रक्तदान

Hindustan Zinc’s Jeevan Tarang Initiative Fostering an Inclusive Society for Specially AbledChildren

Indira IVF Joins Forces with Srishti Hospital to Expand Fertility Services in Puducherry

महावीरम अपार्टमेंट मार्ग : सिवरेज लाइन खोद दी, अब नहीं बना रहे सड़क, रोज उठ रहे धूल के गुबार