महाविद्यालय स्तर की भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का द्वितीय चरण सम्पन्न

8 महाविद्यालयों के लगभग 400 बच्चों ने लिया भाग

उदयपुर।
अखिल विश्व गायत्री परिवार और दिया राजस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित महाविद्यालय स्तर की भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का द्वितीय चरण गायत्री शक्तिपीठ उदयपुर में सम्पन्न हुआ। इस बार परीक्षा में 8 महाविद्यालयों के लगभग 400 बच्चों ने भाग लिया। परीक्षा का प्रथम चरण नवंबर माह के अंतिम सप्ताह में आयोजित किया गया था। इसमें प्रत्येक महाविद्यालय से टॉप 10 प्रतिभागी मिले जिन्हें द्वितीय चरण के लिए गायत्री शक्तिपीठ में आमंत्रित किया गया।
प्रवक्ता हेमंत श्रीमाली ने बताया कि द्वितीय चरण को 2 भागों में विभाजित किया गया। प्रथम भाग की परीक्षा में प्रत्येक महाविद्यालय से टॉप 2 प्रतिभागी मिले। दूसरे भाग के लिए प्रत्येक महाविद्यालय से टॉप 2 प्रतिभागियों की आपसी स्पद्र्धा कराई गई। इसमें क्रिटिकल रीजनिंग, मेमोरी टेस्ट, एक शब्द में उत्तर, आशुभाषण और युवा संवाद जैसे अनेक राउंड्स थे। इस परीक्षा के माध्यम से दिया उदयपुर की टीम को 80 नए सदस्य मिले जो समाज कार्यों में अपना योगदान देंगे। दोनों भाग संपन्न होने के बाद बी. एन. कॉलेज ऑफ एजुकेशन को विजेता टीम घोषित किया गया और आगे तृतीय चरण के लिए कोटा जाने का आमंत्रण पत्र दिया गया।
निर्णायक अर्जुन सनाढ्य, राजेन्द्र त्रिपाठी, रमेश असावा और अशोक सिंहल थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में गायत्री परिवार के आलोक व्यास, के. सी. व्यास, दिया टीम के हेमांग जोशी, विशाल जोशी, पुरुषोत्तम, युवराज, गौरव, यश असावा, रेखा असावा, शारदा सनाढ्य, सुनीता चौधरी, हर्षिता पंचोली, राज, शिवसुत राव, नरेंद्र चौधरी, रमेश असावा, विवेक दवे, आदेश भटनागर, देवीलाल गुर्जर, विनोद पांडे, हरीश सालवी, प्रणय त्रिपाठी, चयन त्रिपाठी, आदित्य कुमार ने अपना योगदान दिया।

Related posts:

सबसे ज्यादा मरीज़ों की मुख कैंसर जाँच कर राष्ट्रीय स्तर का रिकॉर्ड तोड़ा

हिंदुस्तान जिंक को क्लाइमेट चेंज और वाॅटर सिक्योरिटी श्रेणी में जलवायु और जल परिवर्तन के लिए ‘ए‘- रे...

Hindustan Zinc concludesthe 46th Mohan Kumar Mangalam (MKM) Football Tournament in Zawar, Rajasthan

पेसिफिक क्रिकेट टूर्नामेन्ट 2023 सम्पन्न

हिन्दुस्तान जिंक को लार्ज-कैप मैन्युफैक्चरिंग में भारत की बेस्ट बीआरएसआर रिपोर्ट के लिए आईसीएआई सस्ट...

नि:शुल्क मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण का समापन

दिव्यांगजनों ने ट्राईसाइकिल रैली निकाल दिया मताधिकार का सन्देश

HDFC Bank crosses milestone 200 branches in Rajasthan

अज़ीम प्रेमजी विश्वविद्यालय द्वारा 19 जुलाई से उदयपुर में स्कूली पुस्तक पुरालेखागार की तीन दिवसीय प्...

अखिल भारतीय सेठ सेठिया जैन समाज के सामूहिक विवाह के दो दिवसीय आयोजन 19-20 फरवरी को

सटीक रेडिएशन कैंसर रोगियों के लिए वरदान : डॉ. सेनापति

हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय में उमंग एवं उत्साह से मनाया 74वां गणतंत्र दिवस