श्रीमाली समाज क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाईनल मैच शनिवार को

पोईन्ट के आधार पर दवे एक्सपोर्टस ने मोरवीनंदन को किया टूर्नामेंट से बाहर

उदयपुर। श्रीमाली समाज के भंवरलाल श्रीमाली क्रिकेट प्रतियोगिता में अब सेमीफाईनल टीमों का चयन हो गया है। लीग मैच जीतकर चार टीमें सेमीफाईनल में पहुंच चुकी हैं।  शुक्रवार को लीग मैचों की समाप्ति के बाद टीम वैभव एचपी, टीम गरूडा, टीम उत्सव और टीम दवे एक्सपोर्टस सेमीफाईनल में अपनी जगह बनाने में सफल हुई। शनिवार को सेमीफाईनल मुकाबले में पहला सेमीफाईनल टीम वैभव एचपी बनाव दवे एक्सपोर्टस और दुसरे सेमीफाईनल टीम गरूडा बनाम उत्सव के बीच खेला जायेगा।

शुक्रवार को तीन लीग मैच खेले गये, लीग मैच की समाप्ति के बाद सेमीफाईनल के लिये चार टीमों का चयन हुआ। टूर्नामेंट के तीसरे दिन पहला मैच टीम वैभव एचपी राजसमन्द बनाम टीम क्षेत्रपाल खेला गया। इस मैच में वैभव एचपी राजसमन्द की टीम ने पॉंच विकेट पर 138 रन बनाये। टीम क्षेत्रपाल 139 रन के लक्ष्य का पिछा करते हुए नौ विकेट पर 128 रन ही बना सकी और टीम वैभव एचपी राजसमन्द ने दस रन से जीत हासिल की। दूसरे मैच में दवे एक्सपोट्र्स और टीम उत्सव के बीच मुकाबला हुआ। इसमें दवे एक्सपोट्र्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17.5 ओवर में आॅल होकर 97 रन बनाये। टीम उत्सव ने महज 16.3 ओवर में तीन विकेट खोकर 101 रन बनाये और जीत हासिल की। टीम उत्सव इस मैच को सात विकेट से जीत गई। तीसरा मैच टीम गरूडा और टीम मोरवीनंदन के बीच हुआ। टीम मोरवीनंदन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 108 रन बनाये। टीम गरूडा 109 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 13.4 ओवर में ही जीत गई। टीम गरूडा ने यह जीत पॉंच विकेट से हासिल की।

सेमीफाईनल में जगह बनाने वाली वैभव एचपी राजसमन्द 6 पोईन्ट के साथ टेबल में सबसे उपर हैं तो वहीं टीम गरूडा तीन में से दो मैच जीतकर 4 पोईन्ट के साथ दुसरे नम्बर पर है। टीम उत्सव 4 पोईन्ट के साथ तीसरे स्थान पर हैं और टीम टीम दवे स्पोर्टस दो पोईंट के साथ बेहतरीन रनरेट से चौथे स्थान पर जगह बनाने में सफल हुई।

Related posts:

उदयपुर के जीवन्ता चिल्ड्रन हॉस्पिटल ने दिया कोरोना संक्रमित माँ के प्रीमेच्योर शिशु को नया जीवन

इंजी. पुरुषोत्तम पालीवाल ने अध्यक्ष एवं इंजी. पीयूष जावेरिया ने मानद सचिव का पदभार संभाला

कोरोना योद्धा महिला शक्ति का सम्मान

अरुण मिश्रा हिन्दुस्तान जि़ंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त

विश्व पर्यावरण दिवस- हिन्दुस्तान जिंक  3.32 गुना वाटर पॉजिटिव कंपनी बनी

प्रणब मुखर्जी एवं अभिनेता दिलीप कुमार को श्रृद्धांजलि

नव आगन्तुक स्नातकोत्तर विद्यार्थियों का स्वागत एवं ओरियंटेसन कार्यक्रम

World Nature Conservation Day: Hindustan Zinc Doubles Up Ecological Reclamation with TERI to 13 hect...

सच्चे वैराग्य को दुनिया का कोई बंधन रोक नहीं सकता : मुनि सुरेशकुमार

नारायण सेवा संस्थान  "बेस्ट एनजीओ ऑफ द ईयर"  से सम्मानित

उदयपुर जिला तैराकी संघ की नई कार्यकारिणी घोषित

उदयपुर से राहत भरी खबर, कोरोना पॉजिटिवों का आंकड़ा 688 रहा