श्री लाल बावा का छठा जन्मदिवस धूमधाम से मनाया

मुंबई : पुष्टिमार्गीय प्रधान पीठ प्रभु श्रीनाथजी की हवेली के पीठाधीश्वर गो.ति.108 श्री राकेशजी (श्री इंद्रदमनजी) महाराज श्री के पौत्र एवं गो.ची.105 श्री विशालजी (श्री भूपेश कुमारजी) बावा श्री के सुपुत्र लालजी श्री गो. चि.105 श्री लाल गोविंदजी (श्री अधिराजजी) श्री लाल बावा जो कि समस्त पुष्टि सृष्टि एवं वैष्णव जगत में अपने गौ प्रेम के लिए विशेष रूप से पहचाने जाते हैं, का सोमवार, शीतला सप्तमी के शुभ दिवस पर मुंबई स्थित सांताक्रुज हवेली में उनका छठा जन्मदिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर वल्लभ कुल की परंपरा अनुसार अष्ट चिरंजीवी की पूजा का विधान है जिसे मारकंडेय पूजा के अंतर्गत विधि विधान से किया जाता है और उसी अनुसार मारकंडेय पूजा का विधि विधान से परंपरा अनुसार मुंबई स्थित सांताक्रुज हवेली में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्री लाल बावा का मारकंडेय पूजन गो. ति.108 श्री राकेशजी (श्री इंद्रदमनजी) महाराज श्री व गो.ची.105 श्री विशालजी (श्री भूपेश कुमारजी) बावा के सनमुख मंदिर के पंड्याजी द्वारा किया गया। तिलकायतश्री व श्री विशाल बावा एवं समस्त वल्लभ कुल से पधारे गोस्वामी बालकों द्वारा मंगलाचरण कर उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया गया। इस अवसर पर श्रीनाथजी मंदिर के मुख्य प्रशासक भारत भूषण व्यास, तिलकायतश्री के मुख्य सलाहकार अंजन शाह श्रीनाथजी मंदिर के सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य, श्रीनाथजी मंदिर मंडल के सदस्य सुरेश संघवी, समीर चौधरी, राजू भाई कापड़िया, परेश भाई, मंदिर के पंड्याजी परेश नागर, भावेश पटेल आदि सैकड़ो वैष्णव जन उपस्थित थे ।

Related posts:

जिंक फुटबॉल के मोहम्मद कैफ ने भूटान में अंडर-16 कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई

राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह-2025

उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने 365 आदर्श आंगनबाड़ी बनाने की दी स्वीकृति

श्री विशाल बावा ने श्रीजी प्रभु को अरोगाया छप्पन भोग

हिन्दुस्तान जिंक ने प्रतिष्ठित आरईएसीएच, बीआईएस और एलबीएमए सर्टिफिकेशन के साथ अपनी ग्लोबल लीडरशिप को...

रामदेव खाद्य उत्पाद ने अपने खुदरा विक्रेताओं के लिए डबल धमाके की घोषणा की

डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने देवास के खातेगांव में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण किया

LAND ROVER ENHANCES THE NEW DISCOVERY SPORT WITH ADDED REFINEMENT AND VERSATILITY

जिंक की एकीकृत वार्षिक रिपोर्ट को एलएसीपी स्पॉटलाइट अवार्ड्स 2022 में विश्व स्तर पर 40वां स्थान

मनोज जोशी लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष चुने गए

कल से शुरू हो रहा वेदांता उदयपुर संगीत महोत्सव अपने 6वें संस्करण के लिए एक इलेक्ट्रिक लाइनअप के साथ ...

पिम्स हॉस्पिटल में वृद्ध महिला के फेंफड़े की जटिल बीमारी का सफल उपचार