पानेरियों की मादड़ी में रसमयी श्रीमद् भागवत शुरू

भगवान और कोई नही स्वयं आनंद है : संजय शास्त्री
उदयपुर।
आनंद को पलटा नहीं जा सकता उसके आगे ब्रह्म लगाने से ब्रह्मानंद और परम जोडऩे से परमानंद हो जाता है। जीवन का सत्य धर्म में छुपा है। धर्म के समान दूसरा कोई सत्य नहीं है। श्रीमद् भागवत कथा ही परम धर्म है। यह जीवन में आवागमन से मुक्ति प्रदान कर भगवान की स्वयं को प्राप्त करने की कथा है। ये विचार पानेरियो की मादड़ी स्थित घूमर गार्डन में गुरुवार से प्रारंभ हुई रसमयी श्रीमद् भागवत का महत्व बताते बांसवाड़ा के भागवताचार्य संजय शास्त्री ने व्यक्त किये।
कथा प्रारंभ से पूर्व प्रात: मादड़ी स्थित ओकारेश्वर महादेव से कलश शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में कलश लिए महिलाएं एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। व्यासपीठ के कथावाचक सुसज्जित बग्गी में विराजमान थे। आयोजक श्यामलाल मेनारिया एवं परिवार ने बताया गुरूवार का आयोजन खास ओधी के महाराज प्रयाग गिरीजी के सान्निध्य में शुरू हुआ। रोजाना भागवत कथा 01 अगस्त तक प्रतिदिन दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक होगी। 2 अगस्त को सुबह 9 से 1 बजे पूर्णाहुति के साथ कथा समाप्त होगी।

Related posts:

प्रो. सारंगदेवोत देंगे भारत सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ साइंस एवं टेक्नोलॉजी की कम्प्यूटर विज्ञान की परि...

डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने तनसिंहजी शताब्दी जयंती समारोह में शिरकत की

लेकसिटी प्रेस क्लब: सांस्कृतिक संध्या में पत्रकार परिवार के साथ शामिल हुए

नारायण सेवा संस्थान में हर्षोल्लास से मना 77वां गणतंत्र दिवस

पैसिफिक इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पिम्स ), उदयपुर में नशा मुक्ति सप्ताह का आयोजन

एआईसीसी मेंबर दिनेश खोडनिया का समाजों और संस्थाओं ने किया भव्य अभिनंदन

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अस्पताल जाकर नरेन्द्र की जानी कुशलक्षेम

उदयपुर में पहली बार राष्ट्रीय दृष्टिहीन क्रिकेट चैम्पियनशिप 30 नवम्बर से

फील्ड क्लब में पिकल बॉल कोर्ट और बॉक्स क्रिकेट के आगाज के साथ खिलाड़ियों को नवाजा

दुर्लभ द्विलिंगीय नवजात को पीआईएमएस उमरड़ा में मिली राहत

वोडाफोन-आइडिया के सुपरस्टार लॉकडाउन के दौरान लोगों को नेटवर्क से जोड़े रख रहे हैं

Sunil Duggal, CEO, Hindustan Zinc appointed Interim CEO, Vedanta Limited