रामनवमी से गरीब एवं वंचित वर्ग के लिये विशेष चिकित्सा प्रारंभ

उदयपुर (डॉ. तुक्तक भानावत)। कस्तूरबा मातृ मंदिर : डॉ. आत्मप्रकाश भाटी हॉस्पिटल, देहलीगेट एवं श्री कृष्णा हैल्थ केयर के संयुक्त तत्वावधान में रामनवमी पर हवन कार्यक्रम आयोजित किया गया। उद्घाटन के दौरान डॉ. पी. सी. मेहता ने कहा कि रामनवमी पर हम सभी को राम के आदर्शों की पालन करते हुए उनके सत्य का पालन करना चाहिये। ऐसे अवसर पर हम दुखी-गरीब व पिछड़े वर्गों के साथ सभी वर्गों की सेवा करने का कार्य अपने हाथों में ले रहे हैं। प्रभु हमारा इस कार्य में भी ध्यान रखेंगे और हमारी स्तुति को स्वीकार कर सफलता प्रदान करेंगे, ऐसा सोचकर हम यह कार्य प्रारंभ करने जा रहे हैं।
रामनवमी से ही वृद्धजनों एवं रोगियों की सेवाओं के लिए आधुनिक, उत्कृष्ट व सर्वश्रेष्ठ उत्तम देखभाल व उपचार, न्यूरो, कैंसर पीडि़त रोगी की देखभाल, फिजियोथेरेपी आदि उपचार की व्यवस्था के साथ ही 24 घण्टे एम्बुलेन्स सुविधा (मोबाइल नं. 7665588111 लाने व ले जाने के लिए) उपलब्ध रहेगी। इस अवसर पर संस्था सचिव डॉ. जयप्रकाश भाटी, डॉ. प्राची मेहता, डॉ. नीलेश मेहता, डॉ. वीना सक्सेना, डॉ. प्रमोद सक्सेना, डॉ. भावना शर्मा, डॉ. हनवन्तसिंह राठौड़ एवं कई गणमान्य उपस्थित थे।

Related posts:

Hindustan Zinc Secures Top 1% Ranking in S&P Global Sustainability Yearbook 2026

कम्युनिकेशन टुडे की 69वीं वेबिनार  आयोजित

सेवा अभिव्यक्ति नहीं अनुभूति है:  ललित प्रभ

राजस्थानी सुरों से सजी सारंगी, भारत, पुर्तगाल और जिम्बाब्वे के सुर संगम के नाम रही शाम

डॉ. लक्ष्यराज सिंह ने सांवलिया सेठ के दर्शन कर कन्नौज में महाराणा प्रताप की प्रतिमा और निम्बाहेड़ा म...

TalentSprint and IIM Udaipur combine strengths to arm professionals with new-age management expertis...

नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की 126वीं जयंती के उपलक्ष्य में विशाल वाहन रैली एवं आमसभा रविवार को

डॉ जोशी एवं चांदना का भव्य स्वागत

पारस जे. के. हॉस्पिटल में नि:शुल्क बहुआयामी चिकित्सा शिविर का आयोजन आज से

पत्रकार डॉ. संदीप पुरोहित को मिलेगा पं. मदन मोहन मालवीय राष्ट्रीय अलंकरण

महाराणा मेवाड़ फाउण्डेशन के 40वें सम्मान समारोह में डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने किया 65 विद्यार्थिय...

प्रॉम्प्ट ग्रुप ने दुध को तुरंत ठंडा करने में उपयोगी आधुनिक सोलर मिल्कोचिल का अनावरण किया