वीआईएफटी के सर्टिफिकेट प्रोग्राम में विद्यार्थियों ने सीखी डिजिटल मार्केटिंग एंड विडियो एडिटिंग की बारीकियां

उदयपुर। आज का समय डिजिटल मीडिया और नये नये ग्राफिक उपयोग करके नाम कमाने का है। हर कोई चाहता है कि वो अच्छा शूट करे, एडिट करके सोशल मीडिया के माध्यम से पब्लिक तक पहुंचा सके। लेकसिटी में स्टूडेंटस की मांग को ध्यान में रखकर इन दिनों वीआईवीएफ की ओर से सर्टिफिकेट प्रोग्राम चलाया जा रहा है। इस सर्टिफिकेट प्रोग्राम में समय और मार्केट की डिमांड को देखकर कोर्सेस संचालित किये जा रहे हैं। विभिन्न तरह के कोर्सेस में पहले सप्ताह काफी उत्साह देखा गया।
संघ चेयरपर्सन आशीष अग्रवाल ने बताया कि वैंकटेश्वर इंस्टीस्ट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी एंड मास कम्युनिकेशन वीआईएफटी कॉलेज में मार्केट ट्रेंड और स्टूडेंट्स के करियर को ध्यान में रखकर किताबी ज्ञान के साथ अन्य गतिविधियां भी करवायी जाती हैं। वीआईएफटी कॉलेज परिसर में इस साल विशिष्ट सर्टिफिकेट कॉर्सेस विषय विशेषज्ञों द्वारा करवाये जा रहे हैं। इस प्रोग्राम के पहले सप्ताह में डिजिटल मार्केटिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग और विडियो एडिटिंग की क्लासेज लगायी गयी, जिसमें 70 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसमें आगे स्पोकन इंग्लिश एंड पब्लिक स्पीकिंग, हेयर स्टाइलिंग, मेकअप एंड टेटू आर्ट, आर जे एंड एकरिंग, प्रोफेशनल फोटोग्राफी, ड्रेपिंग एंड ज्वेलरी मेकिंग, मॉडल मेकिंग इन इंटीरियर, फार्मेसी फोर बेटर लाइफ, फ्रेंच लैंग्वेज, फिजियोथैरेपी फोर पेनलेस लाइफ कोर्सेस करवाए जाएंगे जिसके लिए 150 से अधिक पंजीयन हो चुके हैं। पूर्व में भी कॉलेज की ओर से कई तरह की ज्ञानवर्धक गतिविधियों का आयोजन किया जा चुका है। कॉलेज में इंटीरियर, फैशन डिजाइन, बीबीए एमबीए, फाइन आट्र्स, मास कम्युनिकेशन कोर्सेज करवाए जाते हैं।

Related posts:

हिन्दुस्तान जिंक इंदिरा महिला शक्ति प्रोत्साहन एवं सम्मान से सम्मानित

फोक इंस्ट्रूमेंट्स की सिंफनी ने किए हृदय के तार झंकृत

Hindustan Zinc organizes Lake Cleaning Drive at Fatehsagar

CHIK Hair Color reforms to CHIK Easy

अकादमी अध्यक्ष छंगाणी को साहित्य मनीषी रत्न की उपाधि

‘वाइब्रेंट गुजरात नवरात्रि उत्सव’ में होगा गरबा, कला एवं हस्तकला और व्यंजनों के साथ वाइब्रेंट गुजरात...

अर्बन स्क्वायर मॉल दुनिया की सबसे बड़ी आउटडोर पेंटिंग और दुनिया की सबसे लंबी इनडोर पेंटिंगेनिर्माण क...

90 बच्चों को स्कूल बेग और बोतल वितरण

डॉ. लुहाड़िया और डॉ. गुप्ता पैनल डिस्कशन के लिए चयनित

Kotak Flexicap Fund Marks 15 Years* of its Journey in Long‑Term Wealth Creation

Udaipur Business Woman launches Charitable Foundation providing access to Education and Basic Essent...

बीएसएनएल के नाम से आ रहे फर्जी मैसेज, महाप्रबंधक ने कहा रहें सावधान