स्टाइल एन सीज़र्स हेयर, ब्यूटी एंड मेकअप सैलून का शुभारंभ

उदयपुर (Udaipur)। स्टाइल एन सीज़र्स हेयर, ब्यूटी एंड मेकअप सैलून (Style N Scissors Hair, Beauty & Makeup Salon) का शुभारंभ रविवार को पंचवटी में फिल्म अभिनेत्री महिमा मकवाना (Actress Mahima Makwana), रूही चतुर्वेदी (Ruhi Chaturvedi), कबड्डी खिलाड़ी दीपक हुडा (Deepak Hooda) , यूट्यूबर सूरजपाल (Surajpal), यशिका (Yashika), बेबी थियु (Baby thieu) द्वारा किया गया। इस मौके पर निदेशक ऋतु देशवाल (Ritu Deshwal), डायरेक्टर बिजनेस डवलप्मेंट भव्य देशवाल (Bhavya Deshwal), क्रियेटिव डायरेक्टर संजीव कुमार (Sanjeev Kumar) तथा डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन निधि खारीवाल (Nidhi Khariwal) उपस्थित थे।
इस अवसर पर अभिनेत्री महिमा मकवाना ने कहा कि सफलता की कोई उम्र नहीं होती। व्यक्ति किसी भी उम्र में सफलता प्राप्त कर सकता है। जरूरत है तो हिम्मत और हौंसले की। बॉलीवुड में हर उम्र के लोगों को काम मिलता है। 55, 60 और 65 की उम्र तक के कलाकार बॉलीवुड में सफल होते हैं। टीवी जगत में उनका लंबा सफर रहा है। मैंने सलमान खान के साथ फिल्म की है। महिमा ने कहा कि उदयपुर बहुत ही सुंदर शहर है। मैं दूसरी बार उदयपुर आई हूं। इस अवसर पर उन्होंने सैलून की निदेशक ऋतु देशवाल को शुभकामनाएं प्रेषित की।


अभिनेत्री रूही चतुर्वेदी ने कहा कि उदयपुर देसी विदेशी मेहमानों से हमेशा गुलजार रहता है। यह शहर हमेशा से ही बॉलीवुड की पसंद रहा है। यहां फिल्मों की शूटिंग और होती रहती है और शादी विवाह जैसे आयोजनों के लिए उदयपुर को सबसे सुरक्षित और पसंदीदा शहर माना जाता है। ऐसे शहर में स्टाइल एंड सीजर्स ब्यूटी एंड मेकअप सैलून का खुलना सभी के लिए फायदेमंद रहेगा। उन्होंने कहा कि इंसान के अपने करियर में सफलता सफलता दोनों चलती रहती है। सफलता से ना तो ज्यादा खुश होना चाहिए और असफलता से निराश तो बिल्कुल नहीं होना चाहिए। व्यक्ति को हमेशा अपनी मेहनत और किस्मत पर भरोसा करके आगे बढ़ते रहना चाहिए, सफलता निश्चित मिलेगी।
ऋतु देशवाल ने बताया कि स्टाइल एन सीज़र्स हेयर, ब्यूटी एंड मेकअप सैलून ब्यूटी और वेलनेस उद्योग में एक सुस्थापित ब्रांड है। यह ब्रांड पिछले 20 वर्षों से ब्यूटी और वेलनेस में जाना पहचाना नाम है। जयपुर और गुरुग्राम में सफलतापूर्वक संचालन के बाद उदयपुर में इसकी 14वीं शाखा का शुभारंभ हुआ है। सैलून के विशेष उत्पाद बाल, त्वचा और मेकअप उपचार की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करते हैं। सैलून में वेलनेस सेक्शन और एकेडमी भी होगी। एकेडमी में सभी प्रकार की सैलून स्पा और ट्रीटमेंट संबंधी कोर्स सिखाये जाएंगे। सैलून ब्राइडल मेकअप के लिए खास पहचान रखता है। स्क्रीन ट्रीटमेंट, हेयर ट्रीटमेंट, पिग्मेंटेशन की खासियत लिए यह सैलून उदयपुर में उपभोक्ताओं क मांग के अनुसार खोला गया है। सैलून में डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए सेवाएं भी अपना खास मुकाम रखती हैं जिसके लिए 300 लोगों की टीम उपलब्ध है। वेलनेस सेक्शन में स्पा और केरला आयुर्वेद पर आधारित सभी प्रकार की सेवाएं उपलब्ध हैं।

Related posts:

THE TIME TO OWN AN ICON IS NOW! LAND ROVER BEGINS BOOKINGS OF THE NEW DEFENDER FROM ₹ 69.99 LAKH

विश्व जल दिवस पर हिंदुस्तान जिंक द्वारा झील स्वच्छता अभियान 

सूक्ष्म, लघु व मध्यम व्यापारियों के लिए वरदान है मार्ग ईआरपी की डिजिटल पहल

Hindustan Zinc Reinforces Global Leadership with Prestigious REACH, BIS, LBMA Certifications, Showca...

राज्य सरकार युवाओं को दे रही रोजगार के सुनहरे अवसर: मुख्यमंत्री

तृतीय नेशनल व्हीलचेयर क्रिकेट की कमेटियां गठित

हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय में हर्षोउल्लास से मनाया 75वां गणतंत्र दिवस

तीसरी नेशनल व्हीलचेयर क्रिकेट चैम्पियनशिप-2022 में हरियाणा और यूपी फाइनल में

“स्मृतियों की सुगंध से” पुस्तक का विमोचन

Race On! Hindustan Zinc Launches 2nd Vedanta Zinc City Half Marathon with Poster & Jersey Reveal

टाटा मोटर्स की एचडीएफसी बैंक के साथ साझेदारी

Radisson Blu Palace Resort & Spa, Udaipur, upscales guests’ recreational experiences with its newly ...