ओसवाल सभा का शपथग्रहण समारोह नवंबर में

उदयपुर। ओसवाल सभा (Oswal Sabha) की बैठक नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रकाशचंद्र कोठारी (Prakashchandra Kothari) की अध्यक्षता में ओसवाल भवन में सम्पन्न हुई। कोठारी ने बताया कि नवनिर्वाचित कार्य परिषद का शपथग्रहण समारोह नवम्बर माह में दीपावली के पश्चात आयोजित होने वाले ओसवाल सम्मेलन एवं स्वामी वात्सल्य कार्यक्रम में असम के राज्यपाल महामहिम गुलाबचन्द्र कटारिया (Gulabchandra Kataria) के सान्निध्य में होगा।
कोठारी ने बताया कि बैठक में 27 अक्टूबर से सदस्यता अभियान चलाकर ओसवाल सभा की सदस्यता हेतु संयोजक मण्डल का गठन, संविधान संशोधन हेतु समिति का गठन, नगर विकास प्रन्यास द्वारा आवंटित भूखण्ड का कब्जा प्राप्त करने, कार्य परिषद के सदस्यों का शपथ कार्यक्रम, ओसवाल सभा का त्रैमासिक बुलेटिन प्रकाशन करने, कार्यकारिणी विस्तार हेतु परामर्शदाता, सहवरित, विशेष आमंत्रित सदस्यों को नामित करने, युवा फोरम, महिला प्रकोष्ठ, वरिष्ठजन प्रकोष्ठ, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ, प्रोफेशनल प्रकोष्ठ, मिडिया प्रकोष्ठ, वर्तमान भवन के उपयोग हेतु कमेटी का गठन, सभी सदस्य परिवारों को वाट्सअप ग्रुप से जोडऩे, महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण, सांस्कृतिक मंत्री, मेडिकल वैयावच्च, निर्माण मंत्री, संगठन मंत्री, क्रीड़ा मंत्री के पद बढ़ाने, आयकर छुट हेतु समिति का गठन, अभिनन्दन समारोह हेतु वरिष्ठ जन सम्मान, युवा उद्यमी सम्मान, प्रतिभा सम्मान, श्रेष्ठजन सम्मान, तपस्वी सम्मान के लिए कमेटियों का गठन, नि:शुल्क चिकित्सा जाँच शिविर कराये जाने का निर्णय लिया गया। इन सभी का अनुमोदन 24 अक्टूबर को ओसवाल भवन में आयोजित कार्य परिषद बैठक कराया जाएगा। मंत्री आनंदीलाल बम्बोरिया (Anandilal Bamboriya) ने सभी सदस्यों का स्वागत किया। धन्यवाद अंशुल मोगरा (Anshul Mogra) ने ज्ञापित किया गया।

Related posts:

फील्ड क्लब कार्निवल : एपीएल-7 ने एक रन से जीता मुकाबला

खेलों में मानसिक स्वास्थ्य की अहम भूमिका: विजयलक्ष्मी दीदी

गीतांजली बैडमिंटन लीग सम्पन्न

जिंक के जीवन तरंग कार्यक्रम के तहत् मूक-बधिर छात्रों के लिए सड़क सुरक्षा सत्र आयोजित

हरिदासजी की मगरी से पिछोला रिंग रोड लिंक सड़क मार्ग का लोकार्पण

राजस्थान के कौस्तुभ ने हिन्दुस्तान जिंक और स्मृतियां टैलेंट हंट ‘प्रतिभा‘ का विजेता बनकर विश्वस्तर प...

Motorola launches edge 70 in India

शिव नारायण ज्वैलर्स ने 8 गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड्स® जीत कर इतिहास रच...

VODAFONE TURBONET 4G VERIFIED AS THE FASTEST 4G NETWORK IN RAJASTHAN

एचडीएफसी बैंक ने किया एक्सपोर्ट इम्पोर्ट बैंक ऑफ कोरिया से एमओयू

डेथ क्लेम आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ से मिलेगा एक ही दिन में

साहित्यकार औंकारश्री की रूग्‍ण पत्नी को ग्‍यारह हज़ार रुपये का सहयोग