चित्तौड़गढ़ (मुकेश मूंदड़ा )। अखिल मारवाड़ी महिला सम्मेलन सांवरिया शाखा का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश अतिथियो का स्वागत शाखा बहनों द्वारा संगीतमय शाही अंदाज में पुष्प वर्षा कर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष अंबिका हेड़ा, प्रदेश सचिव रागिनी खंडेलवाल, सुनीता बडाया, सुषमा खंडेलवाल द्वारा दीप प्रज्वलन से किया गया। सामूहिक प्रार्थना गान के पश्चात् गोदावरी ग्रुप द्वारा भारतीय परंपरा के अनुसार देश भक्ति युक्त स्वागत नृत्य की प्रस्तुति दी गई। शाखा कार्यकारिणी और प्रदेश सदस्यों द्वारा अतिथियों का पुष्प गुच्छ, पगड़ी, ऊपरना और पौधा भेंट कर स्वागत किया गया। मंजू तोषनीवाल, लीला आगाल ने स्वागत उद्बोधन दिया। प्रदेश अध्यक्ष अंबिका ने संस्कार ही धरोहर के तहत अपने बच्चों की शिक्षा, पारिवारिक संबंधों को मजबूत बनाने के बारे में बताया, वहीं आगामी सत्र में होने वाली सभी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए सभी सदस्यों को प्रोत्साहित किया। कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा महिला सशक्तिकरण थीम पर प्रस्तुति देकर समाज को एक अच्छा संदेश दिया। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा निर्वाचित कार्यकारणी को शपथ दिलाई गई जिसमें अध्यक्ष आशा पोखरना, सचिव डॉ. रेनू सोमानी, उपाध्यक्ष संगीता कलंत्री, कोषाध्यक्ष रीना जागेटिया, बाल विकास प्रमुख अर्पना अरोड़ा, तकनीकी प्रमुख हिना अजमेरा, जनसंपर्क संपर्क प्रमुख बबीता विजयवर्गीय, पर्यावरण प्रमुख नेहा न्याती, संबंध समन्वय प्रमुख प्रियंका नाराणीवाल, संस्कार संस्कृति प्रमुख प्रियंका आगाल, कार्यालय संगिनी स्नेहलता सोमानी, नेत्र अंगदान प्रमुख निशा मंडोवरा को पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई। सभी ग्रुप लीडर्स का ऊपरना ओढ़ाकर स्वागत किया गया। मंच संचालन डॉ. रेनू सोमानी ने किया। नव निर्वाचित अध्यक्ष पोखरना ने शाखा की सभी बहनों की सहभागिता से कार्यक्रम संपन्नता पर आभार जताया।

