शिक्षक और उसके पिता पर तलवार हमला, शिक्षक की मौके पर ही मृत्यु

पिता का हाथ कटा, एमबी हॉस्पिटल, उदयपुर में भर्ती
आरोपी ने काटी खुद की गर्दन, एमबी चिकित्सालय में मृत्यु

उदयपुर। सलूंबर में घर के बाहर बैठे एक शिक्षक की तलवार से हमला कर हत्या कर दी गई। बीच बचाव को आए पिता पर भी बदमाश ने ताबड़तोड़ वार किए जिससे पिता का हाथ कट गया है। घायल को गंभीर हालत में एमबी हॉस्पिटल, उदयपुर में भर्ती कराया गया है।
सलूंबर एसपी अरशद अली ने बताया कि सलूंबर जिले के अदवास गांव की मेघवाल बस्ती में गुरुवार शाम डालचंद मेघवाल (60) की दुकान पर गांव का ही फतहसिंह आया और उसने सिगरेट मांगी। अचानक फतहसिंह ने तलवार निकाली और दुकान के पास घर के बाहर बैठे मेथोड़ी स्थित पायरी प्राथमिक स्कूल में शिक्षक डालचंद के पुत्र शंकरलाल मेघवाल (40) के गर्दन पर वार कर दिये जिससे शंकरलाल लहूलुहान हो गया। दुकान में बैठे पिता बेटे को बचाने पहुंचे तो आरोपी ने उन पर भी तलवार से कई वार कर दिये जिससे डालचंद का एक हाथ कट गया और शरीर पर कई गंभीर घाव हो गये। इसी दौरान मृतक का छोटा भाई प्रकाश मेघवाल और गांव वाले दौड़े तो आरोपी फतहसिंह वहां से फरार हो गया। घटना में शंकरलाल की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि डालचंद मेघवाल को गंभीर हालत में एमबी हॉस्पिटल उदयपुर में भर्ती कराया गया। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद समाज के लोग उदयपुर एमबी हॉस्पिटल पहुंचे। लोगों ने प्रशासन से पीडि़त परिवार को आर्थिक मदद देने और 24 घंटे में आरोपी की जल्द गिरफ्तारी करने और एसएचओ को सस्पेंड करने की मांग रखी है। सलूंबर एसपी अरशद अली ने बताया कि आरोपी फतहसिंह रात को जंगल में भाग गया था। पुलिस ने काफी ढूंढा, लेकिन सफलता नहीं मिली। तीन लोगों को डिटेन किया है और पुलिस की छह टीम अलग-अलग इलाकों तथा दो टीम अहमदाबाद भेजी हंै।
इधर शुक्रवार को जंगलों में पुलिस को आरोपी के छिपे होने की सूचना मिली। पुलिस जहां आरोपी छिपा था उस पहाड़ी पर पहुंची तो आरोपी खुद का गला काट रहा था। पुलिस उसे तुरंत उदयुपर के एमबी चिकित्सालय में लेकर आई जहां इमरजेंसी आईसीयू वार्ड में आरोपी ने दम तोड़ दिया।

Related posts:

नारायण सेवा में गणपति स्थापना

हिन्दुस्तान जिंक के ऊंची उड़ान कार्यक्रम में अध्ययनरत विद्यार्थियों का उत्कृष्ठ रहा परिणाम

शिविर में 25 यूनिट रक्तदान

सीआईडी जोन उदयपुर के चार पुलिसकर्मी सेवा चिन्हों से सम्मानित

हिन्दुस्तान जिंक ने मलेशिया में ग्लोबल गैल्वनाइजिंग कॉन्फ्रेंस में भारत का प्रतिनिधित्व कर सस्टेनेबल...

रॉकवुड्स ब्लेज़िंग स्ट्राइकर्स क्रिकेट कप में रोमांचक मुकाबले, शानदार प्रदर्शन से खिलाड़ियों ने जीता...

Hindustan Zinc signs MoU to enhance cooperation in Telemedicine

दिव्यांग सशक्तिकरण शिविर

बैंक ऑफ बड़ौदा में योग दिवस का आयोजन

उदयपुर में मृतक छात्र को पिता व चचेरे भाई ने दी मुखाग्नि

संवेदनशीलता एवं जागरूकता अभियान आयोजित

माता महालक्ष्मी का प्राकट्योत्सव मनाया जायेगा धूमधाम से, अल सुबह से शुरू होंगे अनुष्ठान