हिंदुस्तान जिंक ’पीपल फस्र्ट एचआर एक्सीलेंस अवार्ड 2020 से सम्मानित

उदयपुर, भारत में जिंक, सीसा और चांदी उत्पादन करने वाली सबसे बड़ी कंपनी हिंदुस्तान जिंक ने पीपल फस्र्ट एचआर एक्सीलेंस अवार्ड 2020 हासिल किया है। हिंदुस्तान जिंक को यह अवार्ड एचआर के कामकाज को बेहतर बनाने के लिए प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करने की कैटेगिरी में दिया गया है। कंपनी ने मानवीय हस्तक्षेप को कम करने के लिए नई तकनीक और आॅटोमेशन का इस्तेमाल कर मानव संसाधन के बदलाव व क्रियान्वयन में उत्कष्ट कार्य किया है।  इसी के परिणामस्वरूप कंपनी को सर्वोच्च पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है। हिंदुस्तान जिंक के कामकाज में नवाचार को और प्रौद्योगिकी को ही केंद्र में रखा जाता है। मानव संसाधन में डिजिटलीकरण की एप्रोच तीन स्तंभों पर आधारित है। ये स्तंभ हैं प्लेटफार्म, पीपल एण्ड वर्क। एचआर के कामकाज का तरीका यही है कि वे मानव संसाधन को व्यवस्थित कर कामकाज में नवाचार को साझा करने की संस्कृति को बढ़ावा दे और बदलाव के जरिये डिजिटल सोच को सक्रिय करे। इसका मकसद यह है कि हमारे काम करने के तरीकों में निरंतर प्रयोग व नवाचार में सहयोग के लिए डिजिटल टूल्स व ऐप का उपयोग किया जाए। जब भी नई तकनीक के इस्तेमाल और समाधान अपनाने की बात आती है तो हिंदुस्तान जिंक सबसे आगे होता है। कंपनी प्रतिभा का तालमेल स्थापित करना चाहती है जिसमें टेक्नोलाॅजी एवं कर्मचारी की अहम भूमिका है। पीपल फस्र्ट एचआर एक्सीलेंस अवार्ड 2020 मानव संसाधन के क्षेत्र में की जा रही उत्कृष्ट पहलों को साबित करता है और पहचान बनाता है। इसके लिए विभिन्न समूहों को शामिल किया जाता है और पेशेवेर विशेषज्ञों को अवसर भी दिया जाता है। मानव संसाधन को आगे बढ़ाने में टैक्नोलाॅजी के इस्तेमाल की समीक्षा की जाती है। इनमें एचआर साॅफृटवेयर, आॅनलाइन भर्ती, ई-लर्निंग प्रोग्राम, प्रतिभा प्रबंधन एवं विकास या फिर लीडरशिप डवलपमेंट हो।

ज़मीन के 180 मीटर नीचे सुरक्षा हेतु प्रतिबद्धता – हिन्दुस्तान ज़िंक ने भारत का पहला अंडरग्राउंड फर्स्ट एड स्टेशन स्थापित किया

उदयपुर। हिन्दुस्तान ज़िंक की कार्य संस्कृति में सुरक्षा एक अटूट पहलू है और इसी पहलू का विस्तार करते हुए कंपनी…

हिंदुस्तान ज़िंक सप्लायर एंगेजमेंट रेटिंग में ‘ए’ स्काॅर से प्रमाणित

उदयपुर । हिन्दुस्तान जिंक भारत की एकमात्र एवं विश्व की सबसे अग्रणीय जस्ता-सीसा एवं चांदी उत्पादक कंपनी है जो सीडीपी…

जिंक कार्बन उत्सर्जन को जीरो लेवल पर पहुंचाने के लिए अंडर ग्राउंड माइनिंग में बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन का इस्तेमाल करेगा

एपिरोक रॉक ड्रिल एबी के साथ किया एमओयू, माइनिंग में इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल करने वाली हिंदुस्तान जिंक पहली कंपनी…

जावर माइंस सखी शक्ति फेडरेशन की वार्षिक सभा में नव कार्यकारिणी का गठन

उदयपुर। जावर सखी शक्ति फेडरेशन के वार्षिक अधिवेशन में सखी शक्ति फेडरेशन की नयी कार्यकारणी का चुनाव रामपाल मीणा टीम…

‘प्रतिभा’-ऑनलाइन टैलेंट हंट में प्रतिभागी बनने का अंतिम अवसर

उदयपुर। हिंदुस्तान जिंक द्वारा सीएसआर पहल के तहत पंडित चतुरलाल मेमोरियल सोसाइटी की सहभागिता से ‘प्रतिभा’ – एक अद्वितीय ऑनलाइन…

हिन्दुस्तान जिंक प्रधान कार्यालय में 72वां गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित

उदयपुर। हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय में 72वां गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर हिन्दुस्तान जिंक के…