जावर माइंस सखी शक्ति फेडरेशन की वार्षिक सभा में नव कार्यकारिणी का गठन

उदयपुर। जावर सखी शक्ति फेडरेशन के वार्षिक अधिवेशन में सखी शक्ति फेडरेशन की नयी कार्यकारणी का चुनाव रामपाल मीणा टीम लीडर मंजरी फाउण्डेशन जावर के सानिध्य में ग्राम संगठन की महिलाओ ने लोकतान्त्रिक प्रक्रिया से किया। अध्यक्ष के रूप में श्रीमती मंजू मीणा, सचिव – श्रीमती अरूणा सिंह व कोषाध्यक्ष श्रीमती रूकमणी को चुना गया।
हिन्दुस्तान जिंक द्वारा मंजरी फाउण्डेशन के सहयोग से जिंक की सभी इकाइयों में महिला सशक्तिकरण हेतु सखी परियोजना एवं समूहों का गठन किया जा रहा है। शक्ति फेडरेशन के वार्षिक आमसभा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कमल सक्सेना, क्षेत्रीय प्रबंधक, मरूधर ग्रामीण बैंक – उदयपुर द्वारा 15 ग्राम संगठन को मरूधर ग्रामीण बैंक शाखा टीड़ी, जावर द्वारा ऋण वितरण किया गया। इसमें प्रति ग्राम संगठन को एक लाख रूपये की राशि स्वीकृत की गई।
सक्सेना ने बताया कि मरूधर ग्रामीण बैंक सदैव ग्रामीण आंचलिक परिवेशन में कार्यरत लोगों एवं स्वयं सहायता समूह को आत्मनिर्भर बनाने में अपनी वित्तीय भागीदारी निभाता आ रहा है। इसी क्रम में जावर मांइस के स्वयं सहायता समूह जो हिन्दुस्तान जिंक के सहयोग से मंजरी फाउण्डेशन द्वारा चलाये जा रहें है उन्हें ऋण की शुरूआत की गयी है।यह प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने आव्हान किया कि यह सुनिश्चित करना होगा कि बैंक द्वारा देय राशि का उपयोग सही तरीके से हो तथा सखी महिलाएं अपनी आय में वृद्धि करें। उपस्थित महिलाआंे को छोटी छोटी बचत कर अपने उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर मंजरी फाउण्डेशन के कार्यक्रम निदेशक नरेश नैन, जावर मांइस सरपंच प्रकाश मीणा, मरूधर ग्रामीण बैंक टीड़ी के शाखा प्रबन्धक कृष्ण मुरारी मीणा, हिन्दुस्तान जिंक जावर मांइस के सीएसआर हेड आनन्द चक्रवृती, शुभम गुप्ता, अंजली, डीएवी स्कूल के प्राचार्य हरबंससिंह ठाकुर, मंजरी फाउण्डेशन उदयपुर के एनटेलर, प्रभू सालवी सहित करीब 200 महिलाएं उपस्थित थी।

Related posts:

Hindustan Zinc& India’s First All Women Mine Rescue Team bags 2ndposition at International Mines...

Hindustan Zinc Deepens Partnership with GreenLine Mobility to deploy EV and LNG Trucks for Green Log...

CGTMSE launches Udaan portal to increase the reach of Credit Guarantee Scheme to eligible entreprene...

पेटीएम ने आईपीएल 2022 सीजन के दौरान रिचार्जेस के लिये डेली डीटीएच धमाल ऑफर लॉन्चि किया

यूसीसीआई एक्सीलेन्स अवार्ड में आवेदन की तिथि 10 फरवरी तक

शिल्पग्राम महोत्सव में स्टोन के बड़े एस्ट्रो साइन और मुखौटे होंगे आकर्षण के केंद्र

Hindustan Zinc ‘Investing in our Planet’ for a sustainable future

विश्व प्रसिद्ध फतहसागर झील ओवरफ्लो, चार गेट खोले

Hindustan Zinc kicks off inaugural Vedanta Zinc City Half Marathon-Launches Event Poster and Race Da...

हिन्दुस्तान जिंक़ के शिक्षा संबंल कार्यक्रम में लाभान्वित हो रहे 13000 विद्यार्थी

Rajasthan CM visits FlixBus HQ, discusses investment, job creation, digital empowerment of bus opera...

पीआईएमएस में आयोजित रक्तदान शिविर में 13 यूनिट रक्त संग्रहीत