वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती के आयोजन में 486 दीपो से जगमगा उठी पूर्व संध्या

उदयपुर : वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती आज पुरे हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव के साथ मनाई जा रही है I महाराणा प्रताप स्मारक समिति, मोती मगरी द्वारा हिन्दू पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया, बुधवार, 17 जून को मनाई जाएगी।
महाराणा प्रताप स्मारक समिति के अध्यक्ष एवं वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के वंशज श्रीजी हुजूर डॉ. लक्ष्यराज सिंह जी मेवाड़ आज प्रात: काल वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की अश्वारूढ़ प्रतिमा की विशेष पूजा-अर्चना कर 486 कि. ग्रा. के लड्डू का भोग धरायेंगे I महा लड्डू दर्शनार्थियों में प्रसाद के रूप में वितरित किया जाएगा I जयंती की पूर्व संध्या पर मंगलवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा के समक्ष 486 दीप प्रज्जवलित किए गए, जिससे पूरी मोती मगरी जगमगा उठी समिति के प्रशासनिक अधिकारी श्री मानवेन्द्र सिंह जी ने बताया की समिति के अध्यक्ष श्रीजी हुजूर डॉ. लक्ष्यराज सिंह जी मेवाड़ के निर्देश अनुसार आज सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक, मोती मगरी में दर्शनार्थियों के लिए प्रवेश नि:शुल्क रहेगा I

Creative from India to the World