शिक्षांतर संस्थान की ‘शक्ति कन्याओं’ एवं दल ने डाॅ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से की भेंट

सिटी पैलेस संग्रहालय में तीन दिवसीय ‘गवरी’ कला एवं चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ
उदयपुर :
उदयपुर स्थित शिक्षांतर संस्थान के मेवाड़ आदिवासी अंचल की ‘शक्ति कन्याओं’ एवं कलाकार दल ने सिटी पैलेस, उदयपुर में महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउण्डेशन, उदयपुर के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी डाॅ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ से भेंट की। इस अवसर पर मेवाड़ की अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर ‘गवरी उत्सव’ पर सारगर्भित चर्चा हुई।
डाॅ. मेवाड़ ने अपनी संस्कृति और परंपराओं पर गर्व व्यक्त करते हुए, उनके संरक्षण और संवर्धन की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने शिक्षांतर संस्थान की ‘शक्ति कन्याओं’ के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे नवाचारी प्रयास युवाओं में सांस्कृतिक चेतना और सृजनशीलता को प्रोत्साहित करते हैं।
महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउण्डेशन, उदयपुर के सहयोग से आयोजित यह विशेष ‘गवरी’ कला एवं चित्र प्रदर्शनी 31 अक्टूबर से 2 नवम्बर तक सिटी पैलेस संग्रहालय, उदयपुर में प्रदर्शित की जा रही है। इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य मेवाड़ की विशिष्ट लोकसंस्कृति और कला से देश-विदेश से आने वाले आगंतुकों को परिचित कराना है, ताकि मेवाड़ की सांस्कृतिक पहचान और कलात्मक परंपरा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई प्रतिष्ठा प्राप्त हो सके।

Related posts:

जल जीवन मिशन के बंद पड़े कार्यों को शीघ्र शुरू करें- जिला कलेक्टर पोसवाल

अपनों को दें खुशियों और देखभाल का तोहफा

DS Group recognized for the Water Conservation initiative at Rajasthan

राजगद्दी उत्सव के बाद पहली बार डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ सपरिवार द्वारकाधीश मंदिर कांकरोली पहुंचे

माता-पिता अपने बच्चों के आत्म सम्मान, शारीरिक छवि और संपूर्ण कल्याण को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमि...

ज्ञान प्राप्ति के लिए ध्यान परमोपयोगी

4 कोरोना पॉजिटिव, दो मृत्यु

Sundaram Finance Hosts a One-of-its-Kind Customer Meet, ‘Sundaram Circle’ at Udaipur

विद्यालय मरम्मत या नए भवन बनाने के लिए शिक्षण की वैकल्पिक व्यवस्था करवाई जाए - बाल सुरक्षा नेटवर्क

वीआईएफटी का राज्यस्तरीय अवार्ड समारोह सम्पन्न

Rock Phospate Majdoor Sangh (INTUC) accuse RSMML management of malpractice

आयुर्वेद पंचकर्म शिविर में चिकित्सकों व कार्मिकों का सम्मान