जूणजी बावजी तीन दिवसीय मेले हुआ शुभारंभ

चित्तौड़गढ़ (मुकेश मूंदड़ा )। कनेरा घाटा क्षेत्र में स्थित बडावलीं ग्राम पंचायत में प्रसिद्ध धार्मिक स्थल जूणजी बावजी के यहां प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि बद्रीलाल जाट और सोहनलाल आंजना के हाथों मोली बंधन खोलकर किया गया। जूणजी बावजी विकास समिति सदस्य सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि तीन दिवसीय मेले के शुभारंभ के अवसर पर जाट ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि मेले हमारी संस्कृति की धरोहर है,ं ऐसे मेलों का आयोजन प्रतिवर्ष करते रहना चाहिए और सनातन धर्म को सबके कल्याण के लिए मजबूत बनाए रखना है। उन्होंने सभी मेले में आए भक्तों को पश्चिम बंगाल में भगवा की हुई ऐतिहासिक जीत की बधाई भी दी। इस अवसर पर जून जी बावजी विकास समिति अध्यक्ष नाथूलाल कहार, बंशीलाल धाकड़, शिवलाल धाकड़, भेरूलाल सेन, यशवंत धाकड़, राजेश गुर्जर सहित समिति के सदस्यों द्वारा अतिथियों और भजन संध्या के कलाकारों का तिलक लगा दुपट्टा पहना कर स्वागत किया। देर रात तक चली भजन संध्या में सांवलिया सेठ, कृष्ण भगवान, मातेश्वरी और जूणजी बावजी के भजनों का हजारों महिला पुरुष भक्तों ने खूब आनंद लिया। मेले का समापन आज होगा।

Creative from India to the World