टाइटंस ने सारस्वत स्पोट्र्स क्लब को हराया

मेवाड़ कप का दूसरा सीजन : अनमोल शतक से चूके, 44 गेंदों में ठोके 91 रन
उदयपुर।
 लेकसिटी के फील्ड क्लब मैदान पर चल रहे मेवाड़ कप के दूसरे सीजन के दूसरे दिन दो मुकाबले खेले गए। इसमें टाइटंस क्लब ने सारस्वत स्पोट्र्स क्लब को बड़े स्कोर वाले मुकाबले में 19 रन से हरा दिया। हालांकि सारस्वत स्पोट्र्स क्लब के अनमोल के 44 गेंदों में 91 रन का योगदान दिया, लेकिन वे टीम को जीत की दहलीज तक नहीं ले जा सके।
आयोजक नमन अग्रवाल और कुलदीप आमेरिया ने बताया कि टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट खोकर 219 रन का स्कोर खड़ा किया। इसमें रोहन ने छह छक्कों और सात चौकों की मदद से 82 और करण लांबा ने 26 बॉल पर दो छक्कों व चार चौकों की मदद से 44 रन बनाए। जवाब में जीत का लक्ष्य लेकर उतरी सारस्वत स्पोट्र्स क्लब की टीम छह विकेट खोकर 200 रन ही बना सकी और 19 रन से मुकाबला हार गई। वहीं दूसरी ओर मेवाड़ टूरिज्म क्लब ने प्रतियोगिता की लगातार दूसरी जीत दर्ज की। जीआर क्रिकेट एकेडमी ने पहले खेलते आठ विकेट खोकर 179 रन बनाए। इसमें दिव्य गजराज ने 55 और रोहित खींचड़ ने 49 रन का योगदान दिया। जवाब में मेवाड़ टूरिज्म की टीम ने 17.4 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य अर्जित कर लिया। एमडी ने 62 रन बनाए। दोनों मुकाबलों के दौरान हरफनमौला प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों का गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव एवं नौ बार भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के मैनेजर रहे अनिल पटेल ने पुरस्कार वितरित किए। पटेल वल्र्ड कप क्रिकेट फाइनल के दौरान भी भारतीय टीम के मैनेजर थे।
पिम्स हॉस्पिटल उमरड़ा और मिराज पाइप्स एंड फिटिंग के सहयोग से शुरू हुए दूसरे सीजन में रवि बिश्नोई, राहुल चाहर, वैंकटेश अय्यर, शिवम मावी, महिपाल लोमरोर, कुणाल सिंह राठौड़, अभिजीत तोमर, रिपल पटेल, सौरभ चौहान, कमलेश नागरकोटी सहित कई नामी क्रिकेटर भाग ले रहे हैं। आयोजक हर्षित धाबाई और बिलाल अख्तर ने बताया कि दर्शकों के लिए भी प्रतिदिन विशेष इनाम रखे गए हैं। प्रतियोगिता के फाइनल में लक्की ड्रॉ भाग्यशाली दर्शक को इलेक्ट्रिक स्कूटर दिया जाएगा।

Related posts:

Nissan Signals a Bold India Resurgence with the Launch of the All-New GRAVITE at Introductory Price ...

स्वस्थ रहने के लिए एक माह तक रोज खाएं पंजीरी

Kangaroo Kids Educationset to roll-out its chain of schools in Rajasthan

एआईसीसी सदस्य दिनेश खोड़निया आज उदयपुर में

गीतांजली में श्री अमोघ लीला प्रभुजी का “सफलता के रहस्य” पर व्याख्यान

Hindustan Zinc Shines with 6 Awards atRajasthan State’s Prestigious 28thBhamashahAwards

जिला प्रशासन एकादश और ज़िंक एकादश की टीम के बीच मैत्री क्रिकेट मैच आयोजित

एचडीएफसी बैंक के शुद्ध लाभ में वृद्धि

108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन 03 नवंबर से

कलेक्टर और खान निदेशक ने किया कला प्रदर्शनी का  शुभारंभ

पापी व्यक्ति को अगरबत्ती की तरह तिल-तिल जलना चाहिए

रियासतकालीन अभिलेखों के अध्ययन, शोध के लिए मारवाड़ी में ऐप लॉन्च