उदयपुर : शहर के जगत निवास होटल की खिड़की से पिछोला झील में गिरने से दो साल की बच्ची की डूबने से बच्ची की मृत्यु हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद बच्ची के शव को बाहर निकाला गया। घंटाघर पुलिस थाने के एएसआई ईशाक मोहम्मद ने बताया नई दिल्ली के फतहपुर बेरी असोला निवासी सोनू सिंह तंवर (34) अपनी पत्नी डॉ. मोनिका (29) और 2 साल की बेटी धीमही के साथ उदयपुर घूमने आए थे। वे जगत निवास होटल में ठहरे हुए थे।
शनिवार सुबह दूसरी मंजिल पर ब्रेकफास्ट करने आए। वे नाश्ता लेने आगे बढ़े तभी पीछे से बच्ची होटल की गोखड़े (खिड़की) से झील में गिर गई। लोग बच्ची को झील से निकालकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को एमबी हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी में रखवाया है।

