ट्रेजर हंट गेम का आयोजन

उदयपुर। पिछले एक वर्ष से हमारा जीवन काफी अस्त-व्यस्त हो चुका है। छात्र भी अपनी पढ़ाई पूरी तरह से नहीं कर पा रहे हैं और काफी मानसिक तनाव में जी रहे हैं। घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया। अब कॉलेज खुल चुके हैं। पढ़ाई के साथ हेरिटेज सिटी के नाम से विख्यात उदयपुर शहर को थोड़ा जानने के उद्देश्य को लेकर ऐश्वर्या कॉलेज एवं रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर मीरा द्वारा ट्रेजर हंट गेम का आयोजन किया गया।
 इसमें हाथीपोल से होकर घंटाघर, सिंघलजी की पुलिया, चांदपोल, माजी की बावड़ी से अमराई घाट तक टास्क दिया गया। इसमें टास्क वाली जगह को ढूंढक़र वहां अपनी सेल्फी लेकर वहां से अपना गिफ्ट लेकर दूसरे, तीसरे, चौथे टास्क पर पहुंचना था। इस गेम में 6 टीमों ने भाग लिया। प्रत्येक टीम मेंं 6 लोग शामिल थे। गेम की शुरूआत लव कुश स्टेडियम से की गई। वहां पर प्रतिभागियों को गेम के रूल्स बता रोटरी मीरा की अध्यक्ष सुषमा कुमावत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पूरे रूट की टास्क समिल शेख ने बनाई जहां जगह-जगह कॉलेज की टीचर, स्टाफ उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में दिविष्ट टेलर, रजत व्यास, हिमांशी श्रीमाली, गर्विता माली, पियंका खमेसरा की टीम प्रथम था केहित सेवक, वैशाली चूंडावत, जान्हवी जोशी, यशवी पांडे, रूचिका जैन, पूर्वी चूंडावत की टीम द्वितीय रही। विजेता टीमों को कॉलेज के वार्षिक समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा। समापन में सभी प्रतिभागियों को सीमा सिंह ने बधाई दी। रोटरी क्लब की सचिव अर्चना व्यास ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में योगिनी दक, रेखा सोनी, सोनल सहित क्लब के अन्य सदस्य मौजूद थे।

Related posts:

शिक्षा ही सशक्तिकरण का सर्वश्रेष्ठ माध्यम - राष्ट्रपति

‘खेल से खिलाड़ी तक की कहानी’ मोटिवेशनल विडियो लांच

जिला कलक्टर नमित मेहता स्काउट-गाइड के सर्वाच्च अवार्ड सिल्वर एलिफेन्ट से सम्मानित

अवैध देशी शराब परिवहन करते 1 गिरफ्तार

झीलों की नगरी की झरना पार करेगी इंग्लिश चैनल

विश्व जल दिवस मनाया

अल्पेश लोढ़ा जार के महासचिव नियुक्त

अनाथ बच्चों को मदद पहुंचाई

AIM for Seva और आर्ष विद्या तीर्थ की रजत जयंती के उपलक्ष्य में उदयपुर में सूर्या गायत्री का “रामं भज...

विशाल बावा के कर कमलों से हुआ वृंदावन धाम में भव्य ध्वजाजी का आरोहण

पूरे विश्व में फैल रही हमारी मायड़ भाषा की मीठास - डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़

नारायण सेवा संस्थान परिसर में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना